अनिकेत शर्मा उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बहजोई निवासी अनिकेत शर्मा की हत्या उसके पिता बाबूराम शर्मा ने बीमे की रकम हड़पने के लिए सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने अनिकेत के पिता बाबूराम शर्मा और उसके तीन साथियों- साजिद, असलम उर्फ सुल्तान, तहब्बुर मैवाती- को गिरफ्तार किया है। वकील आदेश कुमार और विजयपाल सिंह की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक (देहात) कुंवर आकाश सिंह ने मीडिया को बताया कि 16 नवंबर की रात कुंदरकी थानाक्षेत्र के जैतपुर स्थित खेत में बहजोई थानाक्षेत्र के नई बस्ती दुर्गा…
Read Moreबकरीद पर बकरे काटने पर आपत्ति क्यों नहीं- नितेश राणे
नितेश राणे महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने आगामी कुंभ मेले के लिए नासिक में पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाले पर्यावरणविदों के रवैये पर बृहस्पतिवार को सवाल उठाया और पूछा कि वे ईद पर बकरे काटने के खिलाफ क्यों नहीं बोलते। नितेश राणे ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि तपोवन में पेड़ों की कटाई को लेकर चिंता जताने वाले पर्यावरणवादी ईद के समय बकरियों की हत्या का विरोध कभी करते नहीं दिखाई देते। तब वे चुप क्यों रहते हैं। क्या सभी धर्म समान हैं।…
Read Moreअब अलफुर्कान एजुकेशनल ट्रस्ट का पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद सादिक़ खान गिरफ्तार, बांग्लादेश, नेपाल, क़तर, ओमान और सीरिया से सम्बन्ध
दिल्ली के जामा मस्जिद ब्लास्ट के बाद जिस तरह अल फलाह यूनिवर्सिटी (फरीदाबाद) और महाराष्ट्र की इशातुल उलूम संस्था जांच एजेंसी के रडार पर आई थीं, अब उसी कड़ी में तीसरा नाम राजस्थान के बीकानेर स्थित अलफुर्कान एजुकेशनल ट्रस्ट का जुड़ गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजस्थान के बीकानेर के अलफुर्कान एजुकेशनल ट्रस्ट (AET) के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद सदीक उर्फ़ सादिक़ खान को गिरफ्तार किया है। जयपुर ज़ोनल ऑफिस की टीम ने उन्हें PMLA, 2002 के तहत गिरफ्तार कर 04 दिसंबर 2025 को स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश…
Read Moreराकेश मारिया के पर्यायवाची शब्द हैं- टॉप कॉप, सुपर कॉप, इंटेलिजेंट, इंटेलिजेंस, इंटरोगेशन, विलक्षण याददाश्त और आदि आदि !
राकेश मारिया अकेला परम्परा है। जब भी कोई व्यक्ति, किसी भी विषय पर, किसी भी भाषा में पुस्तक लिखता है तो उसके हितचिंतक, मित्र अथवा समीक्षक पुस्तक के बारे में अच्छा-अच्छा ही लिखते हैं। लेखक के बारे में भी कसीदे काढ़ डालते हैं। पुस्तक बिके या न बिके। कोई खरीदे या न खरीदे। फिल्म समीक्षकों का तो बाकायदा एक रैकेट है। उनका रेट फिक्स है। समीक्षक घटिया से घटिया फिल्म की समीक्षा बेहतर से बेहतर शब्दों में करते हैं। एक्टर की एक्टिंग और डायरेक्टर के डायरेक्शन के बारे में क्या-क्या…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने कहा- तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को दहेज वापस पाने का अधिकार
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला सुनाया और कहा कि तलाकशुदा मुस्लिम महिला, विवाह के समय अपने माता-पिता द्वारा उसे या उसके पति को दी गई नकदी, सोना और अन्य वस्तुएं कानूनी रूप से वापस पाने की हकदार है। कोर्ट ने ये भी कहा कि ऐसी वस्तुओं को महिला की संपत्ति माना जाना चाहिए और जब विवाह खत्म हो जाए यानी तलाक हो जाए तो उसे वापस कर देना चाहिए। न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि…
Read Moreडोनाल्ड ट्रंप ने 60वीं बार कहा- मैंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाया, मुझे चाहिए ही नोबेल शांति पुरस्कार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने का दावा दोहराया है। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक कैबिनेट बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते अपनी बात कही। बैठक के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि जिन आठ युद्धों को उन्होंने खत्म करवाए, उनमें से हर एक के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कैबिनेट मीटिंग में कहा, “हमने आठ युद्ध खत्म किए… लेकिन अब एक और बाकी है, मैं उम्मीद…
Read MoreRTI Reveals BMC Education Officer Recommends Cancellation of Recognition of Michael High School, Kurla
IN a significant development, a reply received under the Right to Information (RTI) Act by Dr. Vedprakash Tiwari, Advocate, High Court, has revealed that the Education Officer of the Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC), Sujata Khare, has formally written to the Director of Education (Primary), Pune, recommending cancellation of the recognition of Michael High School, Kurla, run by the Catholic Education Society. According to the information provided in the RTI response, the recommendation is based on a detailed inspection report submitted by the Office of the Education Officer, North Mumbai.…
Read Moreसंजय निषाद की जीभ काटने वाले को 5 लाख 51 हजार रुपये का इनाम
संजय निषाद उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बलिया जिले को लेकर दिये गये बयान पर उठे विवाद के बीच करणी सेना के जिला अध्यक्ष ने निषाद की जीभ ‘काटकर लाने’ वाले को पांच लाख 51 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। कांग्रेस ने भी बांसडीह थाने में संजय निषाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए शिकायत दी है। दरअसल, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मत्स्य मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने 29…
Read More8 दिसम्बर को होगी संसद में वंदे मातरम पर चर्चा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे भाषण की शुरुआत
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 साल पूरा होने और चुनावों सुधारों के विषयों पर सदन में अगले सप्ताह चर्चा होगी। कार्य मंत्रणा समिति (BAC) की बैठक में यह तय हुआ कि आगामी सोमवार, 8 दिसंबर 2025 को सदन में वंदे मातरम पर चर्चा होगी, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके बाद 9 और 10 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा कराने पर सहमति बनी। वंदे मातरम पर चर्चा संसद के शीतकालीन सत्र का एक प्रमुख आकर्षण होने की उम्मीद है। यह भारत की सांस्कृतिक विरासत,…
Read Moreनेशनल हेराल्ड केस की नई FIR में सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी और सैम पित्रोदा का भी नाम
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नेशनल हेराल्ड मामले में नई FIR दर्ज की है। महत्वपूर्ण है कि इस FIR में सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी के साथ सैम पित्रोदा का भी नाम है। FIR में भारतीय दंड संहिता की धारा 120B (आपराधिक साजिश), 403 (बेईमानी से संपत्ति का गबन), 406 (आपराधिक विश्वासघात के लिए सजा) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत आरोप लगाए गए हैं। EOW ने तीन अक्तूबर को गांधी परिवार और सात अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की। FIR…
Read More