मशहूर म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ में अपनी धमाकेदार भूमिका के लिए मशहूर अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। शुक्रवार को शेफाली के पति अभिनेता पराग त्यागी उन्हें मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो चुकी है। वो महज 42 साल की थीं।
शेफाली जरीवाला 2000 के दशक की शुरुआत में रीमिक्स वीडियो कांटा लगा में अपने शानदार डांस की वजह से जानी जाती थी। जिससे उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ का उपनाम मिला। बाद में उन्होंने सलमान खान की मुझसे शादी करोगी में काम किया और नच बलिए और बिग बॉस 13 जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया।
शेफाली के आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट की बात करें, तो उन्होंने अपने एक फोटोशूट की कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.3 मिलियन फॉलोअर्स थे। बिग बॉस के अलावा, अभिनेत्री को कांटा लगा गाने के रीमेक में काम करने के बाद पहचान मिली। 42 साल की शेफाली अपनी बोल्ड पर्सनालिटी के लिए जानी जाती थीं। उनके पति पारस त्यागी भी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं। जोधा-अकबर और पवित्र रिश्ता उनकी मशहूर फिल्मों में से हैं। 2015 में उनकी शादी हुई थी।