महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई ‘दिमागी नक्सल’ (इंटेलेक्चुअल नक्सल) वाली टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा कि सशस्त्र नक्सलवाद पर नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन ‘दिमागी नक्सलवाद’ उससे भी ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि यह लोगों के दिमाग में मौजूद रहता है। शनिवार को मुंबई में स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र फड़णवीस ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा। देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि सोनिया गांधी ‘दिमागी नक्सलवाद’ का उदाहरण हैं, क्योंकि…
Read MoreAuthor: अकेला
अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन को लेकर FDA का कारण बताओ नोटिस
तुकाराम मुंढे के नेतृत्व वाले खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग ने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। FDA ने आरोप लगाया है कि इस विज्ञापन के जरिए महाराष्ट्र में प्रतिबंधित ‘विमल पान मसाला’ का अप्रत्यक्ष विज्ञापन (सरोगेट एडवरटाइजिंग) किया जा रहा है। इस सप्ताह जारी नोटिस के जरिए अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ से विज्ञापन में उनकी भागीदारी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। FDA के अनुसार, यह विज्ञापन…
Read MoreAI Origin और Digital Origin योजना के 30 करोड़ के पोंजी और MLM निवेश घोटाले में 4 गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की आर्थिक खुफिया इकाई (EIU) ने पोंजी और मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) निवेश रैकेट का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने 5 से 7 प्रतिशत रिटर्न देने का लालच AI Origin और Digital Origin योजना के माध्यम से निवेशकों से 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। EIU ने पांच स्थानों पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान श्रीकृष्ण पांडुरंग चव्हाण, अंकुश शांताराम पाटिल, डॉ. सुदेश मोहिते और सुभाष पांधेरे के रूप में हुई है। आरोपियों ने निवेशकों के बीच यह…
Read Moreपारधी कार्यकर्ता सुमन काले की पुलिस हिरासत में मौत की दोबारा जांच के लिए SIT गठित
महाराष्ट्र पुलिस ने पारधी समुदाय की सामाजिक कार्यकर्ता सुमन काले की कथित हिरासत में मौत की नए सिरे से और व्यापक जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। उनकी मौत के करीब दो दशक बाद और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस द्वारा मामले की स्वतंत्र जांच के आदेश दिए जाने के लगभग दो महीने बाद यह कदम उठाया गया है। 13 अगस्त को विशेष पुलिस महानिरीक्षक (IGP), राज्य, लक्ष्मी गौतम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, SIT अहिल्यानगर के भिंगार कैंप पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC)…
Read MoreED ने साई ग्रुप के प्रमोटरों के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल की
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साई ग्रुप के प्रमोटरों जयेश तन्ना, दीप तन्ना और विवेक जयेश तन्ना तथा ग्रुप से जुड़ी सात संस्थाओं के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल की है। आरोपियों ने मुंबई में पुनर्विकास परियोजनाओं के लिए फ्लैट और दुकान खरीदारों से जुटाई गई रकम 43.73 करोड़ रुपये निजी इस्तेमाल में प्रयोग किया। ED ने 31 जुलाई को मुंबई की विशेष PMLA अदालत के समक्ष धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 3 और 70 के तहत यह शिकायत दाखिल की। अदालत ने सभी आरोपियों को प्री-कॉग्निजेंस नोटिस जारी…
Read Moreबॉम्बे हाईकोर्ट का BMC को आदेश- पवई हाईराइज की कॉमन टेरेस वाला अनधिकृत निर्माण हटाएं
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को पवई के हिरानंदानी गार्डन्स स्थित एक हाईराइज इमारत की कॉमन टेरेस तक पहुंच रोकने वाले अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति भारती डांगरे और न्यायमूर्ति मंजुषा देशपांडे की खंडपीठ ने एविटा को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की याचिका पर यह आदेश पारित किया। सोसाइटी ने मांग की थी कि 29वीं मंजिल के एक निवासी द्वारा कॉमन टेरेस के विशेष उपयोग, कब्जे और अधिकार को अवैध घोषित किया जाए। हाउसिंग सोसाइटी की ओर से अधिवक्ता सोनल ने अदालत को बताया…
Read Moreमुंबई NCB ने 15,018 CBCS बोतलें, 12,240 ट्रामाडोल टैबलेट्स और 1.060 किलो चरस जब्त की
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), मुंबई ने अलग-अलग अभियानों में अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए कोडीन-आधारित कफ सिरप (CBCS) की 15,018 बोतलें और 12,240 ट्रामाडोल टैबलेट जब्त कीं तथा दो लोगों को गिरफ्तार किया है। NCB मुंबई ने 8 अगस्त को मुंबई में 1,080 CBCS बोतलें, जिनका कुल वजन 108 किलोग्राम था, जब्त कीं और एन. शेख नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। CBCS की इन बोतलों को गुजरात और मुंबई के बीच चलने वाली यात्री बस के जरिए ले जाया जा रहा था। इन दवाओं को मुंबई,…
Read Moreमहाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में सोलापुर का अकादमी संचालक गिरफ्तार
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में भिवंडी पुलिस ने पुलिस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण संस्था चलाने वाले सोलापुर निवासी प्रकाश धनसिंग पवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक आरोपियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। प्रकाश पवार को भिवंडी की अदालत में एस.एस. घोडके की अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 15 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। TET पेपर लीक मामले में 16वें आरोपी प्रकाश पवार की सोलापुर में पुलिस भर्ती समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रशिक्षण संस्था…
Read Moreबेटे ने बाप की प्रेमिका की भंगार की दुकान में लगवा दी आग, FIR दर्ज
ऋतिक चौधरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोम्बिवली की तिलकनगर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता नागेंद्र चौधरी के बेटे ऋतिक चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज की है। ऋतिक चौधरी पर आरोप है कि उसने अपने पिता नागेंद्र चौधरी की प्रेमिका की भंगार की दुकान में आग लगवा दी। कारण नागेंद्र चौधरी इसी भंगार की दुकान में प्रेमिका के साथ रातें रंगीन करता था। तिलकनगर पुलिस ने 5 अगस्त 2026 को BNS-2023 की धारा- 326(F) के तहत ऋतिक चौधरी (25) के खिलाफ FIR (नंबर- 0149/2026) दर्ज की है।…
Read Moreपालघर में 19 वर्षीय युवती के साथ छह लोगों ने किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर छह लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पालघर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तलासरी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। पीड़िता अपने एक पुरुष मित्र के साथ पड़ोसी राज्य गुजरात के उमरगाम घूमने गई थी। वापस लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल खराब हो गई, जिसके कारण दोनों हाईवे के किनारे फंस गए। इसी दौरान दो…
Read More