प्रतीकात्मक तस्वीर (AI)
“मुझे नमाज पढ़नी है।” यह कहने के कुछ ही मिनट बाद को-पायलट ने कॉकपिट में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने अपनी जान की बाजी लगाकर कथित हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। कैप्टन स्मित मच्छार ने अबू धाबी के एक अस्पताल से वीडियो कॉल के जरिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत के दौरान 30 सितंबर को विमान में घटे इस भयावह घटनाक्रम की आपबीती सुनाई।
कैप्टन स्मित मच्छार के मुताबिक, विमान की उड़ान सामान्य रूप से चल रही थी। अचानक ओमान के को-पायलट ने नमाज पढ़ने की इच्छा जताई। स्थानीय लोगों के लिए यह सामान्य बात होने के कारण कैप्टन स्मित मच्छार ने सम्मानवश अपना ध्यान दूसरी ओर कर लिया और सामने देखने लगे। लेकिन महज 4-5 मिनट बाद को-पायलट ने पीछे से उनके सिर पर कुल्हाड़ी से जोरदार वार कर दिया।
शुरुआत में कैप्टन स्मित मच्छार को लगा कि विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई है। लेकिन एक के बाद एक हमले होने पर उन्हें एहसास हुआ कि को-पायलट ही उन पर जानलेवा हमला कर रहा है।
हमले में गंभीर रूप से घायल कैप्टन स्मित मच्छार खून से लथपथ होकर कॉकपिट में गिर पड़े और उनकी नजर धुंधली होने लगी। इसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि विमान बेहद तेजी से नीचे जा रहा है। फ्लाइट रडार के मुताबिक, महज दो मिनट में विमान 17,000 फीट से अधिक नीचे आ गया था। विमान के भीतर यात्रियों की चीख-पुकार और तेज हवा की आवाज सुनाई दे रही थी।
कॉकपिट के फर्श पर पड़े कैप्टन स्मित मच्छार को एहसास हुआ कि विमान को दुर्घटना से बचाने का यही आखिरी मौका है। उन्होंने पूरी ताकत लगाकर कॉकपिट का अंदर से बंद दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही बाहर मौजूद यात्रियों और क्रू सदस्यों ने तेजी दिखाई और कॉकपिट में पहुंचकर को-पायलट को काबू में कर लिया। इसके बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग सऊदी अरब के तबुक में कराई गई।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की सराहना करते हुए उन्हें भारत, इजरायल और दुनिया का हीरो बताया। उन्होंने कैप्टन मच्छार को इजरायल के आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल प्रज्वलित करने के लिए भी आमंत्रित किया है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर कैप्टन स्मित मच्छार का हालचाल जाना था और उनके साहस की सराहना की थी।

Midi ji ye Gujrat ka Hindu Brahman hai . Ugc wala nahi h hero