मुंबई में इस मानसून मलेरिया के मामलों में 144 फीसदी और H1N1 (स्वाइन फ्लू) के मामलों में 709 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं डेंगू के मामलों में मामूली गिरावट आई है। यह जानकारी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के आंकड़ों से सामने आई है। पिछले मानसून (जून से सितंबर) के दौरान मुंबई में मलेरिया के 5,144 मामले सामने आए थे, जबकि इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 7,422 हो गया। इसी तरह, पिछले साल H1N1 के 71 मामले दर्ज हुए थे, जो इस साल बढ़कर 504 हो गए।…
Read MoreDay: October 8, 2026
बॉम्बे हाईकोर्ट ने NIA से पूछा- अंटीलिया के बाहर सचिन वाझे ने ही SUV खड़ी की थी इसका क्या सबूत है
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से पूछा कि उसके पास इस बात के क्या सबूत हैं कि पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाझे ने फरवरी 2021 में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास ‘अंटीलिया’ के बाहर विस्फोटक से लदी SUV खड़ी की थी। न्यायमूर्ति गिरीश कुलकर्णी और न्यायमूर्ति डॉ. नीला गोखले की खंडपीठ ने NIA से सवाल किया, “यह दिखाने के लिए सामग्री कहां है कि वाहन वास्तव में सचिन वाझे ने ही खड़ा किया था? आपने इन कड़ियों को कैसे जोड़ा?” अदालत NIA की उस अपील…
Read Moreबिल्डर से 2 करोड़ रुपये की हफ्ता उगाही की कोशिश में दो RTI कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (AEC) ने एक रियल एस्टेट कंपनी से करीब 2 करोड़ रुपये की उगाही करने और धमकाने के आरोप में एक ‘RTI कार्यकर्ता’ और उसके सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों पर प्रभादेवी स्थित प्रमुख व्यावसायिक इमारत रैशनल हाउस के पुनर्विकास का काम रुकवाने की धमकी देकर पैसे मांगने का आरोप है। इस इमारत में एक बहुराष्ट्रीय बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी गोल्डमैन सैक्स का रजिस्टर्ड ऑफिस भी है। पुलिस अधिकारी ने बताया, “रैशनल आर्ट्स ऑफ प्रेस प्राइवेट लिमिटेड में…
Read Moreमुंबई में 8-9 अक्टूबर को बजेगा सायरन, घबराने की जरूरत नहीं
मुंबई शहर में 8 और 9 अक्टूबर को सायरन बजने से लोगों में किसी तरह का डर या भ्रम पैदा न हो, इसके लिए नागरी संरक्षण विभाग ने सूचना जारी की है। Centre for Development of Telematics (C-DOT), सी-डॉट कैंपस, महरौली, नई दिल्ली की ओर से प्रोटोटाइप सायरन डिवाइस का परीक्षण किया जाएगा। प्रेस नोट के मुताबिक यह परीक्षण 8 और 9 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इसके तहत दक्षिण मुंबई के फोर्ट स्थित पुराने सचिवालय, जोड इमारत तथा क्रॉस मैदान स्थित नागरी संरक्षण की इमारतों पर लगी सायरन…
Read Moreफिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन
मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। वह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में बेहोशी की हालत में पाए गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। नाना पाटेकर को सुबह 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आया था। अस्पताल लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की,…
Read More