मालेगांव सुपारी घोटाले में FDA के पांच अधिकारी निलंबित

  महाराष्ट्र के मालेगांव सुपारी घोटाला मामले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। FDA मंत्री नरहरि झिरवाल और FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे ने यह कार्रवाई की है। आरोप है कि 252 मीट्रिक टन असुरक्षित सुपारी को केवल कागजों पर नष्ट दिखाया गया। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एक ही दिन में 11 ट्रकों में भरी इतनी बड़ी मात्रा में सुपारी को नष्ट करना संभव नहीं था। FDA के गुप्तवार्ता विभाग ने 11 फरवरी 2024 को नासिक जिले…

Read More

एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री के आरोप में रिलायंस, ब्लिंकिट और जोमैटो के अधिकारियों पर FIR

  महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कई जिलों में कार्रवाई के दौरान 48 लाख रुपये मूल्य के एक्सपायरी खाद्य पदार्थ जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रिलायंस रिटेल, ब्लिंकिट और जोमैटो के स्वामित्व वाली कंपनी हाइपरप्योर के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। ठाणे के शांतिनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रिलायंस रिटेल, ब्लिंकिट और जोमैटो हाइपरप्योर से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों सहित 10 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें खाद्य पदार्थों के निस्तारण का काम…

Read More

फिल्मों में काम दिलाने के बहाने शारीरिक सम्बन्ध, फिर एक करोड़ रुपये की ब्लैकमेलिंग, परेशान महिला ने आत्महत्या की

  महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में महिला नलिनी जोशी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि योगेश म्हापनकर उर्फ सौरभ पत्की नामक एक व्यक्ति ने नलिनी जोशी को फिल्म इंडस्ट्री और वेब सीरीज में काम दिलाने का वादा किया और बाद में निजी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा। 37 वर्षीया नलिनी जोशी जे.पी. नगर में रहती थी। गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे उसने अर्नाला जाने वाली मुख्य…

Read More

महाराष्ट्र में खुले मसाला पाउडर की बिक्री पर FDA की रोक

  महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने महाराष्ट्र में खुले मसाला पाउडर की बिक्री पर रोक लगा दी है। FDA ने मसालों की गुणवत्ता और लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है। नए नियमों के तहत मसालों को सही तरीके से पैक और सील करके ही बेचना होगा। FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे का कहना है कि मसालों में कृत्रिम रंग, घटिया गुणवत्ता वाले कच्चे माल, पहले ही इस्तेमाल किए जा चुके या जिनसे अर्क निकाल लिया गया हो ऐसे मसालों, बाहरी पदार्थों और अन्य…

Read More

शेयरों में हेराफेरी और निवेश धोखाधड़ी के मामले में छह शहरों के 29 ठिकानों पर ED की छापेमारी

  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को शेयरों में हेराफेरी और निवेश धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत छह शहरों में 29 ठिकानों पर छापेमारी की। यह मामला शेयर बाजार में सूचीबद्ध दो कंपनियों- आरएम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स लिमिटेड और आरएंडबी डेनिम्स लिमिटेड से जुड़ा है। ED के मुंबई जोनल कार्यालय-I ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत यह कार्रवाई की। जांच का मुख्य केंद्र शेयर बाजार में अपनाई गई ‘पंप एंड डंप’ की रणनीति है। इस तरीके में समन्वित कारोबार, कॉरपोरेट गतिविधियों और…

Read More

6,498 करोड़ रुपये PNB घोटाले में नीरव मोदी के साथी संदीप मिस्त्री की जमानत याचिका खारिज

  मुंबई की विशेष CBI अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के कथित करीबी संदीप मिस्त्री की जमानत याचिका खारिज कर दी है। संदीप मिस्त्री पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़े 6,498 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप है। अदालत ने जमानत देने से इन्कार करते हुए कहा कि संदीप मिस्त्री ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य नष्ट किए, दुबई और हांगकांग में फर्जी कंपनियां संचालित कीं और नीरव मोदी के लिए चार मिलियन संयुक्त अरब अमीरात दिरहम (UAE दिरहम) की रकम संभाली। विशेष न्यायाधीश एस. के. करहाले…

Read More

पंजाब पुलिस के निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर गिरफ्तार

हरचरण सिंह भुल्लर प्रवर्तन निदेशालय (ED), चंडीगढ़ आंचलिक कार्यालय-I ने भ्रष्टाचार एवं आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने से संबंधित धनशोधन जांच के सिलसिले में पंजाब पुलिस के तत्कालीन उपमहानिरीक्षक (DIG), रोपड़ रेंज, हरचरण सिंह भुल्लर को 9 अक्टूबर 2026 को धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया था। माननीय विशेष न्यायालय (PMLA), चंडीगढ़ ने हरचरण सिंह भुल्लर की आठ दिन की ED हिरासत मंजूर की है। इससे पहले, इसी मामले में ED ने 18 सितंबर 2026 को रिश्वतखोरी के आरोपों के तहत…

Read More

महाराष्ट्र में ओल्ड मॉन्क रम की बिक्री पर प्रतिबंध से अब तक 500 करोड़ रुपये का नुकसान

  लोकप्रिय शराब ब्रांड ओल्ड मॉन्क की महाराष्ट्र में बिक्री को लेकर विवाद अब मुंबई हाईकोर्ट पहुंच गया है। उत्पाद के लेबल और उसमें इस्तेमाल किए गए घटकों के उल्लेख को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) और निर्माता कंपनी के बीच मतभेद पैदा हो गए हैं। निर्माता कंपनी ने अदालत में दावा किया है कि इन प्रतिबंधों के कारण उसे 500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। ओल्ड मॉन्क की निर्माता कंपनी मोहन रॉकी स्प्रिंगवॉटर प्राइवेट लिमिटेड के खोपोली स्थित उत्पादन केंद्र के निरीक्षण के…

Read More

हिंदुजा अस्पताल के मैनेजिंग ट्रस्टी के खिलाफ आपराधिक मामला खारिज

ए.पी. हिंदुजा बॉम्बे हाईकोर्ट ने पीडी हिंदुजा अस्पताल एवं मेडिकल रिसर्च सेंटर के मैनेजिंग ट्रस्टी ए.पी. हिंदुजा को 1992 में शुरू की गई आपराधिक कार्यवाही से मुक्त कर दिया है। अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के बाद एक मरीज की ऑपरेशन वाली आंख की रोशनी चली गई थी। आरोप था कि आंखों के इलाज में घटिया गुणवत्ता वाली दवाओं के इस्तेमाल के कारण ऐसा हुआ। न्यायमूर्ति रणजीतसिंह राजा भोंसले की एकल पीठ ने हिंदुजा के खिलाफ मामला खारिज करते हुए कहा, “सिर्फ इसलिए कि कोई व्यक्ति ट्रस्टी है और…

Read More

MPSC परीक्षा पेपर लीक मामले में शिक्षक गिरफ्तार

  महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ड्रग इंस्पेक्टर पद की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में नंदूरबार के 40 वर्षीय स्कूल शिक्षक मयूर ठाकरे को गिरफ्तार किया गया है। ठाकरे को सोमवार को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। उसने इस गिरोह के केंद्र में रहे नंदूरबार स्थित एक कोचिंग संस्थान के निदेशक से परीक्षा में शामिल एक अभ्यर्थी के पिता की मुलाकात कराई थी। 22 मार्च को हुई परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में अनियमितताओं की उन कई घटनाओं में…

Read More