ABI इम्पैक्ट ! आर्यन खान को बचाने, समीर वानखेड़े को फंसाने शाहरुख खान ने दिए थे IPS संजय कुमार सिंह को 7.5 करोड़ रुपये !!

संजय कुमार सिंह

ABI (अकेला ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन) की खबर हमेशा सच निकलती है। ABI ने साल 2024 में एक न्यूज़ पब्लिश की थी कि फिल्म अभिनेता शाहरुख़ खान ने अपने ड्रगिस्ट बेटे आर्यन खान को बचाने के लिए तब के नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो (NCB) के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (DDG) संजय कुमार सिंह को 7.5 करोड़ रुपये रिश्वत दी थी। अब NCB (विजिलेंस) के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अनीस चेरकुन्नाथ (IRS) की एक जांच रिपोर्ट ने ABI (abinewz.com) की न्यूज़ की सत्यता पर मुहर लगा दी है। डॉ. अनीस चेरकुन्नाथ ने जांच में दोषी पाए जाने पर उड़ीसा सरकार को पत्र लिखकर संजय कुमार सिंह पर कार्रवाई की अनुशंसा की है।

बता दें कि मुंबई में NCB का जोनल डायरेक्टर रहते हुए समीर वानखेड़े (IRS) ने 2 अक्टूबर 2021 को हिंदी फिल्मों के अभिनेता शाहरुख खान के नशेड़ी बेटे आर्यन खान को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। आर्यन खान कॉर्डेलिया क्रूज़ शिप पर ड्रग्स और गर्ल्स की पार्टी करने जा रहा था। शाहरुख़ खान ने तब NCB के DDG ज्ञानेश्वर सिंह (IPS) को ‘मैनेज’ किया। समीर वानखेड़े पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत और आर्यन खान की गिरफ़्तारी मामले का जांच अधिकारी उड़ीसा कैडर के IPS संजय कुमार सिंह (DD-NCB) को बनाया। संजय कुमार सिंह की जांच रिपोर्ट में आर्यन खान निर्दोष और समीर वानखेड़े दोषी साबित हुए।

तब ABI (जिसकी टैग लाइन है- सबकी खबर ले) ने इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट (न्यूज़) पब्लिश की थी। उसी न्यूज़ को शिकायत की शक्ल में 25 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, CBI, CVC, हिमाचल प्रदेश सरकार, उड़ीसा प्रदेश सरकार और महाराष्ट्र प्रदेश सरकार को भेज दी थी। तब NCB ने ABI के दावे पर इंक्वायरी बैठा दी थी। DDG (NR) NCB नीरज कुमार गुप्ता (IPS) को जांच अधिकारी बनाया।

पिछले सप्ताह ABI को इन्फॉर्मेशन मिली कि सरकार ने ABI की न्यूज़ पर IPS संजय कुमार सिंह के खिलाफ जांच कमेटी बैठाई थी। ABI ने 21 जुलाई 2026 को DDG-NCB (विजिलेंस) से जांच की स्टेटस रिपोर्ट पूछा। NCB (विजिलेंस) के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अनीस चेरकुन्नाथ (IRS) ने 10 अगस्त 2026 को ABI को बताया कि चूँकि IPS संजय कुमार सिंह ने स्वैक्षिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली थी इसलिए उन्होंने जांच रिपोर्ट उड़ीसा सरकार को भेज दी। डॉ. अनीस चेरकुन्नाथ ने रिपोर्ट में अनुशंसा की है कि उड़ीसा सरकार जैसा चाहे वैसा एक्शन संजय कुमार सिंह पर ले सकती है।

ABI ने न्यूज़ में लिखा था कि IPS संजय कुमार सिंह ने राजस्थान के जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी एंड द नेशनल मेडिकल कमीशन मेडिकल कॉलेज में अपने बेटे सक्षम सिंह का एडमिशन कराया और उसके लिए एक करोड़ रुपये फीस दी थी। दूसरा, इसी बेटे सक्षम सिंह का नेरुल, नवी मुंबई के डी. वाय. पाटिल कॉलेज में 1.2 करोड़ और 35 लाख रुपये देकर एडमिशन कराया था। किसी विजय पाटिल नामक दलाल के जरिये यह एडमिशन हुआ था। इसके अतिरिक्त रोडपाली, कलम्बोली, नवी मुंबई स्थित द स्प्रिंग बिल्डिंग में साढ़े चार करोड़ रुपये का 4 BHK फ्लैट खरीदा था। इस फ्लैट में लाखों रुपये का रेनोवेशन भी किया था। इसी फ्लैट का पेमेंट शाहरुख़ खान की PS पूजा ददलानी ने तलोजा के CRPF कैम्प के पास संजय कुमार सिंह को की थी।

जांच अधिकारी IPS नीरज कुमार गुप्ता ने 28 अगस्त 2024 को इंक्वायरी रिपोर्ट अपने आलाकमान को सौंपी। नीरज कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट में लिखा है कि संजय कुमार सिंह ने एडमिशन के लिए दिए रुपये को प्राइवेट लोन लेना बताया था लेकिन इसके लिए उन्होंने अपने विभाग को सूचित नहीं किया था। नवी मुंबई के फ्लैट के पेमेंट को भी उन्होंने अपने पिता से कर्ज लेकर चुकता किया बताया। परन्तु इसके लिए उन्होंने एक सादे कागज पर लिखकर दिया था। कोई सबूत नहीं दिया।

IPS संजय कुमार सिंह कितने भ्रष्ट अधिकारी थे इसका खुलासा ABI अगले अंक में करेगा। संजय कुमार सिंह CBI (उड़ीसा) में DIG थे। जिस कंपनी में उन्होंने रेड मारी, उस कंपनी से कितने रुपये लिए, पढ़िए अगले अंक में।

Leave a Comment