प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, जन सेना पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनका तीसरा विवाह भी टूट गया है। पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला (Anna Konidela) ने तलाक लेने का फैसला किया है। सोमवार रात दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर 13 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते को समाप्त करने की घोषणा की। पवन कल्याण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की है। हालांकि, दोनों के अलग होने की वजह…
Read MoreCategory: Entertainment
नाना पाटेकर रहा होगा अच्छा एक्टर, लेकिन आदमी के तौर पर बदतमीज़ था!
अकेला किसी के मरने के बाद उसकी बुराइयों पर पर्दा डालना और सिर्फ़ तारीफ़ों के पुल बाँधना मुझे कभी सही नहीं लगा। नाना पाटेकर को लेकर मेरी अपनी यादें और अनुभव अच्छे नहीं रहे। लोग उन्हें महान अभिनेता कहें, मुझे ऐतराज़ नहीं, लेकिन मैं वही कहूँगा, जो मैंने महसूस किया। एक नए पत्रकार के तौर पर उनके व्यवहार ने मुझे आहत किया था। इसलिए उनके निधन पर मैं बनावटी तारीफ़ करने के बजाय अपनी कड़वी राय बेबाकी से रख रहा हूँ। बात वर्ष 1995-1996 की है। मैं ‘दो बजे…
Read Moreफिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन
मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। वह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में बेहोशी की हालत में पाए गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। नाना पाटेकर को सुबह 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आया था। अस्पताल लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की,…
Read Moreअभिनेता मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
मुश्ताक खान ‘वेलकम’ समेत कई फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान का गुरुवार, 24 सितंबर 2026 को निधन हो गया। वे 56 साल के थे। वह लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। कुछ समय पहले उन्हें कैंसर का पता चला था और इलाज के बाद वह ठीक हो गए थे। हालांकि, करीब आठ दिन पहले बीमारी दोबारा लौट आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैंसर अंतिम चरण में पहुंच चुका था। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर कस्बे में जन्मे मुश्ताक…
Read Moreमैंने रोहित शर्मा को डेट किया था, वह रोमांटिक नहीं थे- अभिनेत्री सोफिया हयात का दावा
सोफिया हयात अभिनेत्री सोफिया हयात सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 7’ में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने आईपीएल में भी कुछ वर्षों तक काम किया है। वह खुद को आईपीएल की ‘लकी मैस्कॉट’ मानती हैं। अब सोफिया अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने आईपीएल से लेकर क्रिकेटर रोहित शर्मा तक कई मुद्दों पर बात की है। सोफिया हयात ने ‘स्ट्रेट टॉक क्विअर विस्डम’ पॉडकास्ट में आईपीएल के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें क्रिकेट के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं…
Read MoreEXCLUSIVE | वियतनाम रवाना होने से पहले फेमिना मिस इंडिया-2024 निकिता पोरवाल ने ABI और मुझे लेकर क्या कहा?
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 73वां संस्करण और 75वीं वर्षगांठ का ऐतिहासिक समारोह 9 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक वियतनाम में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता का भव्य ग्रैंड फिनाले 5 सितंबर 2026 को न्हा ट्रांग में होगा, जबकि प्रारंभिक प्रतियोगिताएं और विभिन्न कार्यक्रम क्वांग निन्ह, हनोई और हो ची मिन्ह सिटी सहित कई स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए मिस इंडिया-2024 निकिता पोरवाल जा रही हैं। वियतनाम रवाना होने से पहले मुंबई में गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को फेमिना मिस इंडिया…
Read Moreफिल्म निर्माता विक्रम भट्ट के खिलाफ ठगी की नई FIR दर्ज, बेटी कृष्णा भट्ट भी आरोपी
मुंबई में हिंदी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट के खिलाफ ठगी की नयी FIR दर्ज हुई है। इस FIR में विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट भी आरोपी हैं। 13.5 करोड़ रुपए की चीटिंग की यह FIR मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है। हाउसफुल मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के मालिक शिवराज खवाड़े की शिकायत पर 23 जनवरी 2026 को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में विक्रम भट्ट और कृष्णा भट्ट के खिलाफ भा.दं.सं. की धारा 420 और 34 के तहत FIR (नंबर-0069/2026) दर्ज हुई है। FIR की कॉपी…
Read Moreमलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवार्ड
प्रसिद्ध मलियाली अभिनेता मोहनलाल को केंद्र सरकार ने सर्वोच्च सिनेमा सम्मान ‘दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2023’ से सम्मानित करने की शनिवार को घोषणा की। मोहनलाल अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक और निर्माता भी हैं। 65 वर्षीय मोहनलाल को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 23 सितंबर को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और निर्माता को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। मोहनलाल ने चार दशक से अधिक…
Read More‘कांटा लगा गर्ल’ फेम शेफाली जरीवाला की 42 साल की उम्र में मौत
मशहूर म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ में अपनी धमाकेदार भूमिका के लिए मशहूर अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। शुक्रवार को शेफाली के पति अभिनेता पराग त्यागी उन्हें मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो चुकी है। वो महज 42 साल की थीं। शेफाली जरीवाला 2000 के दशक की शुरुआत में रीमिक्स वीडियो कांटा लगा में अपने शानदार डांस की वजह से जानी जाती थी। जिससे उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ का उपनाम मिला। बाद में उन्होंने सलमान खान…
Read Moreबॉलीवुड सिंगर बादशाह के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR
बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने FIR दर्ज की है। बादशाह पर क्रिश्चियन धार्मिक समुदाय की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। दरअसल हाल ही में बादशाह का गाना वेलवेट फ्लो रिलीज हुआ था। जिसमें चर्च और बाइबल जैसे शब्दों को गलत कॉन्टेक्सट में इस्तेमाल किया गया था। जिसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की गई थी। पंजाब पुलिस ने बुधवार को इस मामले पर कार्रवाई करते हुए शिकायत दर्ज कर ली है। बता दें कि ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी ने हाल ही…
Read More