हिंदू सभा अस्पताल के पुनर्निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, दूसरे चैरिटेबल ट्रस्ट को जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव

  घाटकोपर (पश्चिम) स्थित हरिलाल जयचंद दोषी हिंदू सभा अस्पताल के पुनर्निर्माण और दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर अधिवक्ता एवं अस्पताल के पूर्व कर्मचारी डॉ. वेदप्रकाश तिवारी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री (विधि एवं न्याय) तथा महाराष्ट्र के धर्मादाय आयुक्त को लिखित आवेदन सौंपा है। आवेदन में अस्पताल के अनियमित प्रशासन, इमारत के ध्वस्तीकरण, स्क्रैप की बिक्री और पुनर्विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं की स्वतंत्र जांच की मांग की गई है। साथ ही, यदि मौजूदा प्रबंधन अस्पताल को दोबारा शुरू करने में सक्षम नहीं है या जांच…

Read More

पूर्व नगरसेवक के जाति प्रमाणपत्र मामले को जल्दबाजी में बंद करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू

  पूर्वी मुंबई के देवनार के नगरसेवक रमेश कांबले के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर वर्ष 2002 में BMC चुनाव लड़ने के आरोपों की जांच में लापरवाही बरतने की बात स्वीकार करते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि मामले के मूल जांच अधिकारी के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। आरोप है कि जांच अधिकारी ने मामले के महत्वपूर्ण पहलुओं की पड़ताल किए बिना जल्दबाजी में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे में पुलिस आयुक्त…

Read More

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

  बांद्रा पुलिस ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की आपत्तिजनक तस्वीरें अपलोड करने के आरोप में दिल्ली के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आर्यन दीपक जैन है। वह दिल्ली के शहादरा (जगतपुरी पुलिस स्टेशन की हद) का रहनेवाला है। आरोप है कि आर्यन दीपक जैन ने सोनाक्षी सिन्हा की एडिट की गई आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं। इन तस्वीरों को देखने के बाद सोनाक्षी सिन्हा हैरान रह गईं और उन्होंने बांद्रा पुलिस से संपर्क किया। 13 नवंबर 2026 को की…

Read More

दिवंगत अभिनेत्री निम्मी की संपत्ति हड़पने के आरोप में केयरटेकर असरार इकबाल शेख पर FIR दर्ज

नवाब बानो निमी अली रजा उर्फ निम्मी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री नवाब बानो निमी अली रजा उर्फ निम्मी के निधन के छह साल से अधिक समय बाद मुंबई पुलिस ने उनकी देखभाल करने वाले केयरटेकर असरार इकबाल शेख के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि असरार शेख निम्मी की संपत्ति का गबन किया और उनके गोद लिए बेटे के परिवार को धोखा दिया। गोद लिया बेटा और उसका परिवार निम्मी के कानूनी वारिस हैं। सांताक्रूज पुलिस द्वारा 11 नवंबर 2026 को दर्ज की गई FIR के मुताबिक,…

Read More