पुलिस अधीक्षक आँचल दलाल अपनी आठ साल की बेटी की हत्या के मामले में बरी हो चुके व्यक्ति को पुलिस ने प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने अपनी 21 वर्षीय प्रेमिका की एक लॉज में हत्या कर दी। आरोपी की पहचान अनीस मोहम्मद खान मालदार (38) के रूप में हुई है, जो रत्नागिरी जिले के लांजा तालुका के तलवाड़े गांव का निवासी है। रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के बाद अनीस मोहम्मद खान मालदार को ठाणे से गिरफ्तार किया…
Read MoreCategory: Others
‘बड़े बे आबरू होकर पुलिस के कूचे से ACP घेटे निकले’, कोर्ट ने कल्याण घेटे के खिलाफ DCP को रिपोर्ट देने का दिया आदेश
ACP कल्याण घेटे ठाणे जिले के कल्याण डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कल्याण घेटे इसी माह के अंत में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पिछले महीने कल्याण घेटे ने कल्याण कोर्ट में समाजसेवक विवेक पांडेय को रिवॉल्वर दिखाकर धमका दिया था। उसी मामले में कोर्ट ने पुलिस उपायुक्त (जोन-3) अतुल झेंडे को आदेश दिया है कि वे ACP कल्याण घेटे के मामले की रिपोर्ट दें। इसीलिए लोग कह रहे हैं कि- बड़े बे आबरू होकर पुलिस के कूचे से ACP कल्याण घेटे निकले। वैसे शेर की लाइन…
Read Moreबॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर दो सब इंस्पेक्टर समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर मुंबई में डेटा चोरी से जुड़े एक जबरन वसूली मामले में दो पुलिस सब-इंस्पेक्टर समेत आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस सब-इंस्पेक्टर की पहचान लक्ष्मण काकड़े (जो फिलहाल नवी मुंबई पुलिस में तैनात हैं) और मनीषा चौगुले (जो खार पुलिस स्टेशन के साइबर सेल से जुड़ी हैं) के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता शुभोजीत डे (30) ठाणे के दिवा के निवासी हैं। वे खार (वेस्ट) स्थित स्पर्श लाइज़न सर्विसेज LLP में एग्जीक्यूटिव के तौर पर कार्यरत थे। यह कंपनी…
Read Moreदाऊद इब्राहिम का साथी सलीम डोला इस्तांबुल में गिरफ्तार
सलीम डोला मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला को तुर्की के अधिकारियों ने इस्तांबुल में गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलीम डोला पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क में शामिल होने का आरोप है और वह काफी समय से कानून प्रवर्तन एजेंसियों की निगरानी में था। सूत्रों ने बताया तुर्की की नेशनल इंटेलिजेंस ऑर्गनाइजेशन (MIT) और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में सलीम डोला उनके हत्थे चढ़ गया। इस ऑपरेशन का निशाना भारतीय अंडरवर्ल्ड और दाऊद इब्राहिम के संगठन से जुड़े सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क पर…
Read Moreटेक्नो म्युजिक कॉन्सर्ट ड्रग केस: रायगढ़ से 15.39 लाख रुपये की एक्स्टेसी गोलियां बरामद
टेक्नो म्युजिक कॉन्सर्ट के सिलसिले में वनराई पुलिस ने बुधवार को रायगढ़ के पोलादपुर से 933 एक्स्टेसी गोलियां (कुल 434 ग्राम) बरामद कीं, जिनकी कीमत 15.39 लाख रुपये बताई जा रही है। मुख्य आरोपी आयुष साहित्य ने पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की आशंका होने पर इन गोलियों को वहां फेंक दिया था। वहीं, मामले का मुख्य सप्लायर केस सामने आने के बाद बैंकॉक फरार हो गया। गुरुवार को पांच आरोपियों को बोरीवली के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आनंद पटेल, विनीत गेरेलानी, शुभ अग्रवाल और आयुष…
Read Moreमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने 18,130 करोड़ रुपये की ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो लाइन 5 और 5A के विभाजन को मंजूरी दी, 4.21 किमी कॉरिडोर में होंगे 19 स्टेशन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की अवसंरचना समिति ने ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो लाइन 5 में प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दी। यह महत्वाकांक्षी परियोजना 18,130.55 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है। अब इस परियोजना को तीन हिस्सों में बांटा गया है—लाइन 5 और 5A के रूप में, जिसे भोइरवाड़ी-उल्हासनगर तक बढ़ाया जाएगा। दोनों मिलकर 34.21 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनाएंगे, जिसमें कुल 19 स्टेशन होंगे। फेज 1 कापूरबावड़ी से धामणकर नाका तक चलेगा। फेज 2 धामणकर नाका से दुर्गाडी किला तक…
Read More‘सेक्सटॉर्शन’ मामले में महिला क्रिकेटर फरखांदा खान गिरफ्तार, मुंबई के उद्योगपति से उगाहे 63 लाख रुपये
जम्मू-कश्मीर की एक राष्ट्रीय स्तर की महिला क्रिकेटर फरखांदा खान ने सेक्सटॉर्शन (Sextortion) के जरिए दक्षिण मुंबई के कुलाबा के एक 28 वर्षीय उद्योगपति से करीब 63 लाख रुपये उगाह लिए। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने सुनियोजित तरीके से दिल्ली और श्रीनगर में छापेमारी कर फरखांदा खान, उसके भाई बाजिल अजीज खान और साथी इम्तियाज वानी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की शुरुआत 2024 में हुई। युवा उद्योगपति मुंबई के पश्चिमी उपनगर में रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान जम्मू-कश्मीर की महिला क्रिकेटर फरखांदा खान से…
Read More6 करोड़ रुपये के MDMA ड्रग्स मामले में बार डांसर का लिव-इन पार्टनर भी गिरफ्तार
डांसर अश्विनी पॉल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने आमिर सय्यद को गिरफ्तार किया है, जो बार डांसर अश्विनी पॉल का लिव-इन पार्टनर है। अश्विनी पॉल को पिछले हफ्ते 6 करोड़ रुपये कीमत की 5,000 से अधिक MDMA गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। ठाणे जिले के टिटवाला निवासी 42 वर्षीय आमिर सय्यद ड्रग्स की सप्लाई करता था, जिसे अश्विनी पॉल मुंबई भर के विक्रेताओं तक पहुंचाती थी। पुलिस ने आमिर सय्यद को मंगलवार को गिरफ्तार किया। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया। कोर्ट…
Read Moreहथकड़ी लगाने पर वकील और पूर्व सैनिक को 50-50 हजार रुपये का मुआवज़ा, बॉम्बे हाई कोर्ट की नज़र में यह ‘अपमान’
बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया है कि पुलिस द्वारा हथकड़ी लगाए जाने के मामले में एक वकील और एक पूर्व सैनिक को प्रति 50,000 रुपये का मुआवज़ा दिया जाए। अदालत ने माना कि उनके साथ “अपमानजनक” व्यवहार किया गया। मंगलवार को पारित आदेश, जिसकी प्रति गुरुवार को उपलब्ध कराई गई, में नागपुर पीठ ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस को अपने आदर्श वाक्य—अच्छों की रक्षा और बुरों को दंड देने—का पालन करना चाहिए। अदालत ने कहा कि दोनों व्यक्तियों को हथकड़ी लगाकर अमरावती के एक पुलिस…
Read Moreनेशनल कॉलेज पेपर लीक मामले में FIR दर्ज, एक कर्मचारी बर्खाश्त
बॉम्बे यूनिवर्सिटी ने बांद्रा के आर.डी. नेशनल कॉलेज में प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है और तीन अन्य को नोटिस जारी किए हैं। एफआईआर भी दर्ज कराई है। यह कार्रवाई 11 से 15 अप्रैल के बीच बीकॉम परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद की गई। मुंबई (बांद्रा) के आर.डी. नेशनल कॉलेज (R.D. National College) में बी.कॉम (B.Com) सेमेस्टर-6 की परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में मुंबई यूनिवर्सिटी ने बड़ी कार्रवाई की है। आरडी नेशनल कॉलेज में 11 से 15…
Read More