मुंबई महानगरपालिका (BMC) अब अपने रजिस्ट्रेशन ऑफ बर्थ एंड डेथ (RBD) पोर्टल के माध्यम से नई सुविधा शुरू करते हुए नव-पंजीकृत जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाणपत्र तीन कार्यदिवसों के भीतर जारी करेगी। नगर निकाय ने वार्ड कार्यालयों में स्थित सिविक फैसिलिटी सेंटर (CFC) पर जन्म और मृत्यु पंजीकरण तथा प्रमाणपत्रों में सुधार के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। माता-पिता बच्चे के जन्म के 15 वर्ष के भीतर जन्म प्रमाणपत्र में उसका नाम दर्ज भी करा सकेंगे। संशोधित प्रमाणपत्र तीन कार्यदिवसों के भीतर जारी किया जाएगा। इससे…
Read MoreCategory: Others
मुंबई में दूध मिलावट के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, अमूल-गोकुल के नकली पाउच छापने वाला मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दूध में मिलावट करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अमूल और गोकुल जैसे लोकप्रिय दूध ब्रांडों के नकली लोगो प्लास्टिक के खाली पाउच पर छापकर उन्हें दूध वितरकों को बेचता था। इन पाउच में बाद में मिलावटी दूध भरकर ग्राहकों तक पहुंचाया जाता था। क्राइम ब्रांच को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस सप्ताह की शुरुआत में दहिसर इलाके में छापेमारी की गई। पुलिस ने यहां एक दूध…
Read Moreपूरी फीस न देने पर वकील ने क्लाइंट पर कोर्ट में किया मुकदमा
वकील हरीश नायर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण की सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की अदालत ने वकील हरीश हरिदास नायर की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके क्लाइंट को 35,000 रुपये की बकाया पेशेवर फीस, उस पर 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज और मुकदमे का खर्च चुकाने का आदेश दिया है। जज ने यह आदेश 4 अगस्त 2026 को रेगुलर सिविल सूट नंबर- 122/2024 में दिया। वकील हरीश नायर ने कल्याण की अदालत में एक क्लाइंट के तलाक के मामले में पैरवी की थी। दोनों के बीच पेशेवर फीस 50,000…
Read More‘1 गोली चाहिए तो सिर्फ एक ही मिलेगी,’ तुकाराम मुंढे का मेडिकल स्टोर्स को सख्त निर्देश
तुकाराम मुंढे मेडिकल स्टोर पर ग्राहकों को जरूरत से ज्यादा दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। अन्न एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने मेडिकल स्टोर्स को स्पष्ट चेतावनी दी है। यदि किसी दवा की एक स्ट्रिप में 10 गोलियां हैं और ग्राहक को केवल 5 गोलियों की जरूरत है, तो उसे सिर्फ 5 गोलियां ही देना अपेक्षित है। फार्मासिस्ट ग्राहक को पूरी स्ट्रिप खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। यदि इस तरह की जबरदस्ती साबित होती है, तो संबंधित मेडिकल स्टोर के खिलाफ…
Read Moreदो बड़ी शिकायतों के बावजूद क्लर्क शुभम सिंह को एक्सटेंसन दिलवा दिया IAS पी. अंबालागन ने
(अ)शुभम सिंह अकेला ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (ABI) ने 27 जुलाई 2026 को “मंत्रालय में क्लर्क शुभम सिंह का नारा ‘सबका साथ, सबका विकास’, ‘इसीलिए’ उसका एक्सटेंशन चाहते हैं IAS डॉ. पी. अंबालागन” शीर्षक से प्रधान सचिव डॉ. पी. अंबालागन के निजी सहायक (PA) शुभम सिंह की कारगुजारी को प्रकाशित किया था। उस न्यूज़ में मंत्रालय में शुभम सिंह की लूट-खसोट की मोडसऑपरेंडी लिखी थी। अब जानकारी मिली है कि शुभम सिंह के खिलाफ दो बड़ी शिकायतों के बावजूद डॉ. पी. अंबालागन ने शुभम सिंह को एक्सटेंशन दिलवा दिया। शिकायतकर्ताओं का…
Read More‘मच्छर मारने के लिए तलवार मत चलाइए’: Amazon का लाइसेंस रद्द करने पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को लगाई फटकार
बॉम्बे हाईकोर्ट ने Amazon Retail India का फूड लाइसेंस रद्द करने के मामले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने FDA की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए तीखी टिप्पणी की—“मच्छर को मारने के लिए तलवार का इस्तेमाल मत कीजिए।” कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अंखड़ की खंडपीठ Amazon Retail की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें FDA द्वारा उसके लाइसेंस के निलंबन और बाद में रद्द किए जाने को चुनौती दी गई है। FDA ने 24 जून को…
Read Moreमुंबई लोकल में अब AI वाले फर्जी टिकट, टिकट चेकिंग स्टाफ दोगुना करने की मांग
मुंबई की लोकल ट्रेनों में बढ़ते यात्रियों के साथ अब रेलवे के सामने टिकट धोखाधड़ी की एक नई डिजिटल चुनौती खड़ी हो गई है। फर्जी रेलवे टिकट, AI की मदद से तैयार किए गए टिकटों की तस्वीरें और नकली मोबाइल ऐप के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे ने मुंबई के उपनगरीय नेटवर्क पर टिकट जांच कर्मचारियों की संख्या लगभग दोगुनी करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। मुंबई की लोकल ट्रेनों में प्रतिदिन 65 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। इनमें करीब…
Read Moreउमर खालिद और शरजील इमाम की रिहाई के नारे लगाने के मामले में TISS मुंबई के 2 छात्रों को जमानत से इन्कार
मुंबई की एक सत्र अदालत ने शुक्रवार को टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के सात छात्रों को अग्रिम जमानत दे दी, जबकि दो अन्य छात्रों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। इन छात्रों पर दिवंगत कार्यकर्ता जी.एन. साईबाबा को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र होने और उमर खालिद तथा शरजील इमाम की रिहाई की मांग को लेकर नारे लगाने का मामला दर्ज किया गया था। कामाख्या दास और अभिरूप पॉल की याचिकाएं खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि आम तौर पर किसी दिवंगत व्यक्ति को श्रद्धांजलि…
Read More‘बेस्ट’ होगी और ‘बेस्ट’, मुंबई के 22 बस डिपो के आधुनिकीकरण का फैसला
बेस्ट उपक्रम को बढ़ते संचयी घाटे से उबारने और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगभग 28,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बेस्ट प्रशासन ने राज्य सरकार की सहायता से मुंबई के बस डिपो का व्यापक आधुनिकीकरण करने का निर्णय लिया है। यह प्रस्ताव अब मंजूरी के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के पास भेजा जाएगा और उसके बाद अंतिम स्वीकृति के लिए राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। इस परियोजना के तहत 22 बस डिपो का आधुनिकीकरण किया जाएगा। साथ ही 36,000…
Read Moreमहाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर एक साल की रोक, FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे का बड़ा फैसला
तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने राज्य में एनालॉग (नॉन-डेयरी) पनीर के उत्पादन, भंडारण, परिवहन, वितरण, बिक्री और उपयोग पर एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह प्रतिबंध 30 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के तहत लागू किया गया है। तुकाराम मुंढे ने बताया कि एनालॉग पनीर असली पनीर नहीं होता। इसे दूध के बजाय वनस्पति तेल, पाम ऑयल और अन्य गैर-दुग्ध सामग्री से तैयार किया जाता है। आम उपभोक्ता अक्सर इसे असली पनीर समझकर खा लेते हैं,…
Read More