पुलिस उप निरीक्षक किशन भोईर महाराष्ट्र के ठाणे शहर के चितलसर पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस उप निरीक्षक (PSI) किशन भोईर की 24 सितंबर 2026 की रात करीब 11:15 बजे गश्त के दौरान एक क्रिमिनल ने हत्या कर दी। आरोपी राजू प्रेमकुमार वाल्मीकि को पुलिस ने घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार PSI किसन भोईर अपने स्टाफ के साथ CRM मोबाइल के जरिए सुभाषनगर, पोखरण रोड नंबर-2 इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक पान स्टॉल के पास भीड़ दिखाई दी। किसन भोईर ने…
Read MoreCategory: Others
महादेव बेटिंग ऐप का मास्टरमाइंड हैदराबाद एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित किंगपिन और लंबे समय से वांछित आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। दुबई से भारत लौटते ही उसे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दबोच लिया गया। जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार महादेव बुक के जरिए कथित ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के संचालन, पैनलों के समन्वय और रकम की वसूली में सक्रिय भूमिका निभाता था। गिरफ्तारी के बाद अभिषेक कुमार को हैदराबाद की स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से CBI को…
Read MoreTMC वैज्ञानिक के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी
शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का सपना दिखाकर टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC) के 38 वर्षीय वैज्ञानिक सहायक को ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड में फंसा लिया गया। आरोपियों ने पहले उन्हें टेलीग्राम और व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा, फिर फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश कराया। करीब 10 लाख रुपये निवेश करने के बाद उनके खाते में कथित तौर पर 47.32 लाख रुपये का मुनाफा दिखाया गया, लेकिन रकम निकालने से पहले 7.84 लाख रुपये और जमा करने को कहा गया। शक होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। FIR के मुताबिक,…
Read Moreभाजपा विधायक नरेंद्र मेहता पर 10% हिस्सेदारी और दुकान मांगने का आरोप, शिवसेना मंत्री प्रताप सरनाईक ने ऑडियो क्लिप किया वायरल
विधायक नरेंद्र मेहता महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना (शिंदे) पार्टी के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने ऐसा ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल किया है, जिनमें मीरा-भायंदर के भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता पर एक बिल्डर से 10 फीसदी साझेदारी और दुकान मांगने का आरोप है। आरोप है कि संबंधित बिल्डर BJP कार्यकर्ता भी है। वहीं, नरेंद्र मेहता के भाई और महापौर डिंपल मेहता के पति विनोद मेहता पर टेरेस फ्लैट की मांग करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को प्रताप सरनाईक ने मीरा-भायंदर महानगरपालिका (MBMC) के टाउन प्लानिंग विभाग का दौरा किया। यहां विधायक…
Read Moreपैरों में चप्पल नहीं थी, दिल्ली के टिकट के लिए दोस्तों ने जुटाए पैसे; जिद्दी श्रीधन्या ऐसे बनीं IAS
श्रीधन्या सुरेश वायनाड के जंगलों से 4 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाने वाली और गरीबी से संघर्ष करने वाली श्रीधन्या सुरेश ने अब केरल के कासरगोड जिले के कलेक्टर का पद संभाल लिया है। कुरिचिया आदिवासी समुदाय से आने वाली और 2018 की UPSC परीक्षा में देशभर में 410वीं रैंक हासिल करने वाली श्रीधन्या केरल की अनुसूचित जनजाति वर्ग की पहली महिला जिला कलेक्टर बन गई हैं। वायनाड की पोजुथाना पंचायत की एक छोटी-सी आदिवासी बस्ती में श्रीधन्या का बचपन बीता। उनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर थे। पिता सुरेश रोज मजदूरी…
Read MoreLokayukta Takes Cognisance of Alleged Irregularities in Maharashtra State Pharmacy Council
Dr. Vedprakash Tiwari THE Maharashtra Lokayukta has taken cognisance of a complaint alleging financial and administrative irregularities in the functioning of the Maharashtra State Pharmacy Council (MSPC). The complaint was filed by Dr. Vedprakash Tiwari on August 18, 2026, and was heard before the Lokayukta Bench on September 7, 2026. The matter has been registered as LOA/A/21/2026 (TE-11). The complaint raises several allegations concerning the functioning of the Council, including an alleged visit to Cape Town, South Africa, by Nitin Maniyar, Dhananjay Joshi and Manohar Kore without prior approval from…
Read More‘सलवार उतारना रेप की कोशिश नहीं’, पटना हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट नाराज
दुष्कर्म के एक मामले में पटना हाईकोर्ट के विवादित फैसले का स्वत: संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की रजिस्ट्री को नोटिस जारी किया और कहा कि फैसले में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। पटना हाईकोर्ट ने 9 जुलाई को दुष्कर्म के आरोपी एक व्यक्ति को बरी करते हुए कहा था कि किसी महिला की सलवार उतारने की कोशिश करना और उसकी छाती को दबाने से “यह स्पष्ट रूप से स्थापित” नहीं होता कि यह दुष्कर्म का प्रयास था। भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या…
Read Moreभोजपुरी फिल्म एक्टर चेन स्नेचिंग के आरोप में गिरफ्तार
मुंबई की वाकोला पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनने के मामले में फिल्म एक्टर आशीष अट्टरचंद शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, आशीष शर्मा सांताक्रूज (पूर्व) का रहने वाला है। रविवार को सांताक्रूज इलाके में एक बुजुर्ग महिला के घर के अंदर घुसकर आशीष शर्मा ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली थी। वारदात वाली जगह घनी आबादी वाली चाल में होने के…
Read Moreपर्यूषण में टिफिन में मेथी की सब्जी पर स्कूल ने छात्र पर लगाया 50 रुपये का जुर्माना
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा-भायंदर में पर्यूषण के दौरान टिफिन में मेथी की सब्जी लाना एक छात्र को भारी पड़ गया। आरोप है कि तपोवन विद्यालय ने छात्र से दूसरी सब्जी लेने के लिए 50 रुपये वसूल लिए। मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया और मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के शिक्षा विभाग ने स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। शिकायत के मुताबिक, स्कूल में विद्यार्थियों को कुछ खाद्य पदार्थ टिफिन में नहीं लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी दौरान एक छात्र के डिब्बे में मेथी…
Read Moreपूर्व IAS राधेश्याम मोपलवार से 10 करोड़ रुपये हफ्ता वसूली मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी पर आरोप तय
महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (MCOCA) की विशेष अदालत ने सोमवार, 21 सितम्बर 2026 को जेल में बंद गैंगस्टर रवि पुजारी के खिलाफ रंगदारी के दो मामलों में आरोप तय किए। इनमें 2017 में महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) के तत्कालीन उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और पूर्व IAS अधिकारी राधेश्याम मोपलवार से 10 करोड़ रुपये हफ्ता मांगने का मामला भी शामिल है। मामला नवंबर 2017 का है। राधेश्याम मोपलवार ने निजी जासूस सतीश मांगले और दो अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि उन्होंने…
Read More