महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण की महात्मा फुले चौक पुलिस ने एक विकलांग व्यक्ति की शादी कराने का झांसा देकर 35 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं ने विकलांग व्यक्ति को चार वर्षों तक फर्जी रिश्ते में फंसाये रखा। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान जयश्री पाटिल (40) और रोमा परदेशी (30) के रूप में हुई है। विकलांग व्यक्ति (40) मोबाइल की दुकान चलाता है। पुलिस के मुताबिक विकलांग व्यक्ति अपने लिए जीवनसाथी की तलाश में था। चार साल पहले जयश्री…
Read MoreCategory: Others
AGM में सोसायटी सदस्य की बदनामी मामले में सचिव को सजा
मुंबई की सेशंस कोर्ट ने बांद्रा (पूर्व) स्थित निशिगंध सहनिवास को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के 82 वर्षीय पूर्व सचिव राजेंद्र जैन को मानहानि के मामले में दोषी ठहराया है। यह मामला सोसायटी की सदस्य और अधिवक्ता शोभा शेट (57) द्वारा दायर शिकायत पर आधारित था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उन्हें और उनकी मां को सोसायटी को झूठे मामलों के जरिए परेशान करने वाला “आदतन” व्यक्ति बताया गया था। शोभा शेट ने बांद्रा महानगर दंडाधिकारी अदालत द्वारा दिए गए बरी करने के आदेश को चुनौती देते हुए सेशंस…
Read Moreतिरुपति बालाजी प्रसाद घी मिलावट मामले में ED ने 15 स्थानों पर छापेमारी की
आंध्र प्रदेश के भगवान तिरुपति बालाजी के प्रसाद में मिलावटी घी मामले से जुड़े धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुंबई और अहिल्यानगर सहित कई राज्यों में 15 स्थानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में ED ने 60 लाख रुपये नकद बरामद की। जांच में यह भी पता चला कि अपराध से अर्जित धन को 45 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों तथा आरोपियों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर खरीदी गई कई अचल संपत्तियों में निवेश किया…
Read Moreशादी से 11 दिन पहले मुकर गया पुलिस सब-इंस्पेक्टर !
महाराष्ट्र के बीड जिले में तैनात एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) ने 11 दिन पहले शादी से इन्कार कर दिया है। आरोप है कि उसने न सिर्फ शादी से इन्कार किया बल्कि लड़की के परिवार वालों को पिस्टल दिखाकर धमकाया भी। पीड़ित परिवार ने नजदीकी थाने में PSI के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि बीड में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) पवन निम्बालकर की शादी तय हो चुकी थी। शादी में सिर्फ 11 दिन बचे थे लेकिन इसी बीच PSI ने यह कहते हुए शादी करने…
Read More140 गर्लफ्रेंडों के नाम बैंक लोन लेकर फरार ‘सोशल मीडिया ठग’ गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की डोंबिवली की मानपाड़ा पुलिस ने आदर्श म्हात्रे नामक एक ठग को गिरफ्तार किया है। आदर्श म्हात्रे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लड़कियों से पहचान बनाता था, प्यार का नाटक करता था, उनके नाम पर कर्ज लेता था और फिर फरार हो जाता था। बताते हैं आदर्श म्हात्रे ने ऐसी 140 युवतियों ले साथ ठगी की है। आदर्श म्हात्रे रायगढ़ जिले के पनवेल इलाके का निवासी है। वह सोशल मीडिया पर युवतियों से दोस्ती करता था और उनके साथ प्रेम संबंध बनाता था। इसके बाद शादी…
Read Moreमध्य प्रदेश में सामूहिक विवाह धोखाधड़ी, 42 दूल्हों के साथ चीटिंग
मध्य प्रदेश के देवास ज़िले में सामूहिक विवाह धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने चार लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कर दो लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया चीटर शादी की तलाश कर रहे युवकों से संपर्क करते थे। उन्हें बताते थे कि इंदौर के एक आश्रम में रहने वाली लड़कियां शादी के लिए तैयार हैं। इसके बाद युवकों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे लेते थे और ऑनलाइन दस्तावेज भी जमा कराते थे। सोशल मीडिया से अपलोड कर मोबाइल फोन पर लड़कियों की तसवीरें भेजते थे।…
Read Moreऑनलाइन लोन मोबाइल ऐप के 6 रिकवरी एजेंट गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विभिन्न ऑनलाइन लोन मोबाइल ऐप्स के लिए काम करने वाले छः लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने एक बैंक कर्मचारी, जिसने इन ऐप्स से लोन लिया था, से पैसे वसूलने के लिए लगातार उसे और उसके परिवार को धमकाया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम नारायण गोरिवाले (28), पांडुरंग जाधव (49), सुखदेव थोरात (28), चंदकांत वाघारे (27), मदनलाल जायसवाल (28) और वाल्मीकि गेनालाल गुप्ता (21) हैं। मंगलवार को इन्हें मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट, एस्प्लेनेड में पेश किया गया। न्यायालय ने इन्हें…
Read Moreफिल्म शूटिंग मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज
दक्षिण मुंबई स्थित एक बृहन्मुम्बई महानगर पालिका (BMC) स्कूल परिसर में निर्धारित अनुमति समय सीमा के बाद भी फिल्म शूटिंग जारी रखने के आरोप में डी बी मार्ग पुलिस ने एक फिल्म शूटिंग कंपनी के मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज किया है। पुलिस कांस्टेबल वृषक रमाकांत वाघ (43) की शिकायत पर डी बी मार्ग पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि घटना 24 मई की रात 11:30 बजे से 11:55 बजे के बीच ग्रांट रोड…
Read Moreसावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम अब ‘लोकमान्य मधु दंडवते रेलवे टर्मिनस’ होगा
दिवंगत मधु दंडवते महाराष्ट्र राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को एक प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसके तहत कोंकण रेलवे नेटवर्क के सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता दिवंगत मधु दंडवते के नाम पर रखा जाएगा। यह निर्णय कोंकण रेलवे परियोजना को साकार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने के लिए लिया गया है। साथ ही मंत्रिमंडल ने डोंबिवली में पिंपलेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा कब्जा की गई 4.25 एकड़ जमीन पर बने ढांचों, जिन्हें आधिकारिक रूप से अतिक्रमण घोषित किया गया था, को…
Read Moreनहीं टूटेगा वाशी का इनऑर्बिट मॉल, रहेजा कॉर्प भरेगा 318 करोड़ रुपये जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि हजारों लोगों को रोजगार देने वाले पूरी तरह से चालू एक व्यावसायिक परिसर को ढहाने के बजाय उस पर कड़ी आर्थिक पेनल्टी लगाना जनहित में अधिक उचित होगा। सुप्रीम कोर्ट ने डेवलपर K Raheja Corp Pvt Ltd को 2003 में गलत तरीके से आवंटित किए गए City and Industrial Development Corporation (सिडको) के नवी मुंबई प्लॉट के लिए 318 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति Pamidighantam Sri Narasimha और Alok Aradhe की पीठ ने 2014 के बॉम्बे…
Read More