ननद-भाभी के झगड़े भारतीय परिवारों में एक आम सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दा हैं, जो अक्सर व्यक्तिगत मतभेदों, परिवार के बीच भिन्नता या अपेक्षाओं के कारण होते हैं। महिलाओं का सबसे बड़ा ‘रहस्य’ उनकी उम्र होती है। कोई उनकी उम्र पूछ ले तो बवाल हो जाता है बवाल। रूपहले पर्दे पर काम करने वाली महिलाओं के लिए उम्र बताना/छिपाना तो और जटिल सवाल और समस्या है। ऐसे में OTT और बॉलीवुड की सी ग्रेड फिल्मों में काम करने वाली महिला अदिति सुशील निझवान की सही उम्र का खुलासा उसकी अपनी सगी भाभी रुमीत ने कर दिया। बेचारी अदिति निझवान ने 25 लाख रुपये खर्च कर अपना माथा, होंठ, गाल, पेट, गला और स्तन टाइट करवाया था। सही उम्र छिपाने के लिए।
45 वर्षीय भाभी दिल्ली में सेटल हैं। वे अपनी सास से मिलने मुंबई के जे. बी. नगर, अँधेरी आयी थीं। यहां मालूम पड़ा कि उनकी ननद अदिति निझवान अपनी माँ पर ज़ुल्म कर रही है। 2 मई 2026 को भाभी ने परिमंडल- 10 के पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावड़े से बॉम्बे हाई कोर्ट की प्रसिद्ध वकील शैला पांडेय के मार्फ़त अदिति निझवान की शिकायत कर दी। शिकायत की प्रति ABI (abinewz.com) के पास है।
भाभी ने शिकायत में खुलासा किया है कि अदिति निझवान ने अपने पासपोर्ट में दो जन्मतिथियों (28-12-1978 और 28-12-1990) का उल्लेख किया है। जन्मतिथि बदलने के लिए अदिति निझवान ने कुछ डॉक्युमेंट्स भी फोर्ज्ड किये होंगे। इसलिए उनके खिलाफ BNS-2023 की उचित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की भी मांग की है। कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ भाभी की मंशा अदिति निझवान की सही उम्र जनता के सामने लाने की है। इससे उन्हें OTT अथवा बॉलीवुड फिल्मों में ‘काम’ न मिले।
शिकायत के अनुसार बृहन्नमुंबई महा पालिका (BMC) रिकॉर्ड के अनुसार अदिति सुशील निझवान की जन्मतिथि 28 दिसम्बर 1978 है। इसी जन्मतिथि के आधार पर अदिति ने अपना पासपोर्ट (नंबर- F-6702334) बनवाया था। यह पासपोर्ट 30 जून 2006 को दिल्ली से इश्यू हुआ था और इसकी एक्सपायरी डेट 1 मार्च 2016 थी। 28 अगस्त 2015 को अदिति ने उस पासपोर्ट को रिन्यू करवाया जिसकी एक्सपायरी डेट 27 अगस्त 2025 थी। इस पासपोर्ट पर भी उन्होंने अपनी जन्मतिथि 28 दिसम्बर 1978 ही लिखा है।
समस्या यहां पैदा हुई। अदिति सुरेंद्र गुलाटी ने 12 सितम्बर 2025 को अपना दूसरा पासपोर्ट (नंबर- AG 734180) मुंबई से बनवाया। यह पासपोर्ट 11 सितम्बर 2035 को एक्सपायर होगा। परन्तु इस पासपोर्ट पर अदिति सुरेंद्र गुलाटी ने अपनी जन्मतिथि 28 दिसम्बर 1990 लिख दिया। ध्यान रखें दिल्ली से बने पहले पासपोर्ट में अदिति ने अपने पति सुरेंद्र निझवान का नाम लिखा है और मुंबई से इश्यू दूसरे पासपोर्ट में अपने पिता सुरेंद्र गुलाटी का नाम लिखा है। पहले पासपोर्ट (नंबर- N-2395773) में जन्मतिथि 28 दिसम्बर 1978 है तो दूसरे पासपोर्ट (नंबर-AG-734180) में जन्मतिथि 28 दिसम्बर 1990 है।
भाभी का दावा है कि अदिति की असली जन्मतिथि 28 दिसम्बर 1978 ही है। अर्थात अदिति निझवान की उम्र 48 साल है। जबकि वह अपनी उम्र 12 साल कम बताना चाह रही हैं। 48 की बजाय 36 साल बताना चाह रही हैं। अदिति गुलाटी दो बेटों की माँ भी है। एक बेटे की उम्र 25 साल तो दूसरे की 19 साल है।
भाभी का यह भी खुलासा है कि अपनी असली उम्र छिपाने के लिए अदिति निझवान ने 25 लाख रुपये खर्च कर अपना माथा, होंठ, गाल, पेट, गला और स्तन टाइट करवाया था। यानी कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थी। कॉस्मेटिक सर्जरी का खर्च (बिल) उनकी माँ ने दिया था। कॉस्मेटिक सर्जरी के बिल की प्रति ABI (अकेला ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन) के पास है।
वकील शैला पांडेय के जरिये भाभी की मांग है कि जन्मतिथि बदलने की प्रक्रिया में अदिति निझवान ने डॉक्युमेंट्स फोर्ज्ड किये हैं। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई हो। इनका आरोप है कि अँधेरी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर (क्राइम) विनोद पाटिल बेवजह अदिति निझवान पर ‘मेहरबान’ हैं। दोनों के खिलाफ वे बॉम्बे हाई कोर्ट में रिट पिटीशन फाइल करने के लिए मजबूर हैं।

Andheri Police station PI Vinod patil cN do anything . All goons is friends of PI Vinod patil
Andheri Police station PI Vinod patil cN do anything . All goons is friends of PI Vinod patil. Hopefully Hon Adl CP IPS Paramjit singh Dahiya will will take immediate action . As needed.