‘अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ’ पोंजी घोटाले में चार गिरफ्तार

  नवी मुंबई में आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री की आड़ में पोंजी निवेश योजना चलाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी शामिल हैं। कंपनी निवेशकों को मोटा मुनाफा कमाने का लालच देती थी। इस योजना के तहत नए निवेशकों को जोड़ने पर पुराने सदस्यों को कमीशन दिया जाता था। पुलिस के मुताबिक, योजना की सदस्यता लेने के लिए शुरुआत में 5,000 रुपये जमा करना अनिवार्य था। इसके बाद प्रत्येक दो…

Read More

टोरेस ज्वेलरी घोटाले में उक्रेनियन ओलेक्सांद्र जापिचेंको रोमानिया से मुंबई लाया गया

  टोरेस ज्वेलरी घोटाला मामले में आरोपी यूक्रेन के नागरिक 38 वर्षीय ओलेक्सांद्र जापिचेंको को भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया है। अब मुंबई में हजारों निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में उस पर मुकदमा चलेगा। ओलेक्सांद्र जापिचेंको को उसके खिलाफ इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर रोमानिया में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम उसे मुंबई लेकर आई। ED इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू की जांच कर रही है। भगोड़ों के प्रत्यर्पण और निर्वासन के मामलों में नोडल…

Read More

वाशी में ऑटो रिक्शा चालक, टैटू आर्टिस्ट, पेट्रोल पंप कर्मचारी, कॉल सेंटर कर्मचारी और बस चालक FDA अधिकारी बन कर रहे थे वसूली

  खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के अधिकारी बनकर पान की दुकानों और किराना व्यापारियों को गुटखा बेचने के आरोप में कार्रवाई की धमकी देकर उनसे जबरन वसूली करने वाले छह लोगों को एपीएमसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.66 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। साथ ही, वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत शिंदे, सत्येंद्र रस्तोगी, अथर्व भोसले, प्रथमेश गायकवाड़, अंकुश पवार और उमेश कोडग के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक,…

Read More