सुहाग फिल्म के एक दृश्य में अमिताभ बच्चन और अवधनारायण मिश्रा
अस्मिता मिश्रा ‘हत्याकांड’ : भाग- 2
मुंबई के उत्तर भारतीय ठग और उत्तर भारतीय भौकाल की कहानी के पहले भाग में आपने पढ़ा कि मनीष मिश्रा ने अमर मिश्रा को बताया था कि वह फिल्म प्रोड्यूसर है। उसने यह भी दावा किया था कि उसका निजी सहायक (PA) अनिल सरोदे ही मिड-डे अखबार के इन्वेस्टिगेटिव एडिटर जे. डे. का शूटर है। मनीष मिश्रा जे. डे. शूटआउट पर फिल्म बना रहा है। अब पढ़िए कि मनीष मिश्रा ने अपने पिता अवधनारायण मिश्रा को लेकर क्या-क्या दावे किए थे। उसने बताया था कि उसके पिताजी बहुत बड़े ‘बाहुबली’ थे। इतने बड़े बाहुबली कि मुंबई का सबसे बड़ा डॉन हाजी मस्तान मिर्जा रोज उनसे मिलने आता था। इतना ही नहीं, उसके पिता इतने बड़े फिल्म अभिनेता थे कि वे कुर्सी पर बैठते थे और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन उनके सामने जमीन पर बैठता था।
अपने बेटे अभय मिश्रा की शादी अमर मिश्रा की बेटी अस्मिता मिश्रा से तय करते समय मनीष मिश्रा ने अमर मिश्रा को बताया था कि उसके पिता अवधनारायण मिश्रा बहुत बड़े बाहुबली थे। उनका इतना दबदबा था कि मुंबई का सबसे बड़ा गोल्ड स्मगलर हाजी मस्तान मिर्जा रोज उनसे मिलने उनके घर आता था। मनीष के मुताबिक, हाजी मस्तान मिर्जा उनसे ‘गुंडागर्दी’ के दांव-पेच सीखा करता था।
मनीष मिश्रा के पिता अवधनारायण मिश्रा ने अमिताभ बच्चन और शशि कपूर अभिनीत फिल्म ‘सुहाग’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। फिल्म के एक सीन में अवधनारायण मिश्रा पुलिस की वर्दी में कुर्सी पर बैठे नजर आते हैं, जबकि अमिताभ बच्चन उनके सामने उकड़ू बैठकर कुछ बता रहे हैं। इसी सीन की तस्वीर मनीष मिश्रा अपने पास रखता है। वह यह तस्वीर लोगों को दिखाकर बताता है कि देखिए, उसके पिता इतने बड़े अभिनेता थे कि अमिताभ बच्चन जमीन पर बैठे हैं और उसके पिताजी कुर्सी पर। इस सीन की तस्वीर न्यूज़ में देखें।
मनीष मिश्रा के पास हीरे की एक अंगूठी भी थी। उसने अमर मिश्रा को बताया था कि इस अंगूठी में जड़ा गुलाबी हीरा (पिंक डायमंड) दुनिया में महज दो लोगों के पास है। उसके मुताबिक, यह अंगूठी फिल्म निर्माता प्रकाश मेहरा ने उसके पिता अवधनारायण मिश्रा की एक्टिंग से प्रभावित होकर उन्हें उपहार में दी थी। बाद में उसके पिता ने मरने से पहले यह अंगूठी उसे यानी मनीष मिश्रा को दे दी थी।
मनीष मिश्रा के बेटे अभय मिश्रा और अमर मिश्रा की बेटी अस्मिता मिश्रा की शादी 20 नवंबर 2021 को जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में हुई थी। इसके बाद 24 फरवरी 2023 को अस्मिता मिश्रा की अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अमर मिश्रा का आरोप है कि मनीष मिश्रा और उसके परिवार ने अस्मिता मिश्रा की हत्या कर दी। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की मुंबई इकाई इस मामले की जांच कर रही है…
मुंबई के उत्तर भारतीय ठग और उत्तर भारतीय भौकाल की कहानी जारी है…

I strictly deny all the allegations and contentions in tootoo and put the fekuchand and the killer of her own daughter upon the strick proof thereto.
It was Amar Diwakar Mishra who threatened her daughter to dire consequences to limbs and life who went in the state of isolation and committed suicide 😳
I have filed a case upon him fir further information please call 8369440895