मुंबई सेंट्रल रेलवे टर्मिनस पर पिछले साल एक ज्वेलर से उसकी नाबालिग बेटी के सामने मारपीट और पैसे वसूलने के मामले में विभागीय जांच के बाद सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के तीन कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। 30 मार्च को जारी बर्खास्तगी आदेश में सहायक उप-निरीक्षक ललित जगताप, कांस्टेबल राहुल भोसले और कांस्टेबल अनिल राठौड़ के नाम शामिल हैं। ये सभी मुंबई सेंट्रल GRP चौकी से जुड़े थे। 10 अगस्त 2025 को हुई इस घटना के बाद तीनों को निलंबित कर दिया गया था। वर्तमान…
Read MoreCategory: Others
1,179.41 करोड़ रुपये के कर्ज वसूली में निर्मल लाइफस्टाइल की मुलुंड की जमीन ज़ब्त होगी
एस्प्लेनेड मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट, मुंबई ने हाल ही में नाहुर (मुलुंड) स्थित निर्मल लाइफस्टाइल डेवलपर्स और निर्मल लाइफस्टाइल मॉल्स की बड़ी जमीन के एक हिस्से को कब्जे में लेने के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया है, ताकि 1,179.41 करोड़ रुपये के बकाया कर्ज की वसूली की जा सके। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना के. मंडवगड़े ने अधिवक्ता प्रतीक सुर्ती को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया, जिन्हें लगभग 1,93,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली संपत्तियों का कब्जा लेने का अधिकार दिया गया है। यह जमीन एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी फीनिक्स एआरसी को सौंपी…
Read Moreमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे समेत राज्य के छह प्रमुख हाईवे पर EV वाहनों को ‘टोल माफी’
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की खरीद को बढ़ावा देने और नागरिकों को पर्यावरण के अनुकूल यात्रा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 46 करोड़ रुपये की सब्सिडी की घोषणा की है। इस ऐतिहासिक फैसले से अब न केवल इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें कम होंगी, बल्कि आपका सफर भी पूरी तरह ‘टोल फ्री’ हो जाएगा। मतलब, इलेक्ट्रिक कार या बस से यात्रा करते हैं, तो अब आपको मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग और देश के सबसे लंबे ‘अटल सेतु’ सहित राज्य के…
Read Moreनासिक में ज्योतिष अशोक खरात पार्ट-2 : 121 महिलाओं के 200 आपत्तिजनक वीडियो, नौकर ने ही मालिक को फंसाया
महाराष्ट्र के नासिक के ज्योतिष अशोक खरात का सेक्स स्कैंडल अभी गरम ही है। इस बीच नासिक में महिलाओं के यौन शोषण से जुड़ी एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इसमें 100 से अधिक महिलाओं के करीब 200 वीडियो पुलिस के हाथ लगे हैं। इसी कारण नासिक में इसे ‘खरात पार्ट-2’ कहा जा रहा है। नासिक के सातपुर इलाके में व्यवसायी रविंद्र एरंडे की ऑफिस से एक टैब चोरी हो गया था। इसके बाद उसे एक कॉल आया, जिसमें टैब में मौजूद वीडियो वायरल करने की धमकी…
Read Moreअभिनेत्री सोनाली बेंद्रे पर किसान की जमीन हड़पने का आरोप
सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल महाराष्ट्र के मावल तालुका के उकसान गांव के किसान चंद्रकांत बालू शिंदे ने फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल के खिलाफ वडगांव मावल के सिविल कोर्ट में दावा दायर किया है। चंद्रकांत शिंदे (50) का आरोप है कि सोनाली बेंद्रे ने फर्जी कागजात के जरिये उनकी 30 गुंठा जमीन खरीद ली जबकि उनकी उक्त जमीन पुश्तैनी ‘कुल हक’ की है। चंद्रकांत शिंदे के वकील वनराज शिंदे का कहना है कि पहले उन्होंने सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल के खिलाफ पुलिस में शिकायत…
Read Moreशादी में शराब नहीं पिलाने पर दूल्हा-दुल्हन की पिटाई, घरेलू सामान भी लूटा
सांकेतिक तस्वीर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पड़ोसियों ने दूल्हा-दुल्हन की इसलिए पिटाई कर दी कि शादी के बाद उन्होंने शराब पिलाने से इन्कार कर दिया। बीच बचाव करने आये मेहमानों को भी पीटा और घरेलू सामान भी लूट ले गए। ग्वालियर देहात के आरोन थाना क्षेत्र के पटाई गांव निवासी महेश जाटव की 30 मार्च को शादी हुई थी। शादी के बाद महेश अपनी दुल्हन को लेकर गांव पहुंचा था। रात के समय परिवार और मेहमान भोजन कर रहे थे, तभी गांव के ही मनोज जाटव, हरनाम, भीम, नवल…
Read More‘फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी कार पर ‘पुलिस’ लिखकर और लाल बत्ती लगाकर घूम रहा था’
मुंबई पुलिस की ट्रैफिक पुलिस ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी समेत 80 VIP व्यक्तियों के निजी वाहनों पर लगे अवैध बीकन (लाइट्स) और सायरन हटा दिए। इस कार्रवाई में कई जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों और VIP व्यक्तियों के रिश्तेदारों के निजी वाहन भी शामिल हैं। मुंबई पुलिस की ट्रैफिक पुलिस ने 1 और 2 अप्रैल को पूरे शहर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने मंत्रालय, नरीमन प्वाइंट, मरीन ड्राइव और बांद्रा सहित कई स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। जिन वाहनों पर अवैध डोम…
Read Moreआतंकवादी साकिब नाचन का बेटा आकिब नाचन गिरफ्तार
साकिब नाचन महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने कत्थे की लकड़ी की स्मगलिंग मामले में आकिब नाचन को गिरफ्तार किया है। आकिब नाचन प्रतिबंधित आतंकी संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के सदस्य साकिब नाचन का बेटा है। आकिब नाचन को कोर्ट ने सोमवार तक ATS की कस्टडी में भेज दिया गया है। पिछले साल दिसंबर माह में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पड़घा गांव से संचालित ISIS मॉड्यूल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की थी। यह मॉड्यूल स्थानीय आरक्षित जंगलों से…
Read Moreमराठी भाषी महापौर की मांग करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज
डिंपल मेहता महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा-भायंदर महानगरपालिका (MBMC) में मराठी भाषी महापौर की मांग करने वालों के खिलाफ भायंदर पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस ने मराठी एकीकरण समिति के कार्यकर्ताओं को कानूनी नोटिस भी जारी की है। यह विवाद इसी साल जनवरी में हुए MBMC चुनावों से उपजा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भारी जीत हासिल की थी। जीत के बाद पार्टी ने डिंपल मेहता को महापौर पद के लिए नामित किया। मराठी एकीकरण समिति ने इसका ही विरोध किया। 3 फरवरी को महापौर…
Read More‘तुम खूबसूरत हो तो तुम्हारी बेटी भी…’ महिला आरोपी की बेटी से पुलिसकर्मी ने सेक्स की मांग, निलंबित
महाराष्ट्र के अकोला जिले के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में तैनात एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) राजेश जाधव ने एक महिला आरोपी से कहा कि ‘तू स्मार्ट दिखती है, तेरी बेटी भी स्मार्ट होगी, उसको को भेज, बदले में 10,000 रुपये दूंगा। महिला की शिकायत पर अकोला के एसडीपीओ (SDPO) सुदर्शन पाटिल ने ASI राजेश जाधव को निलंबित कर दिया है। बता दें कि पीड़ित महिला को अकोला साइबर पुलिस ने करीब 80 लाख रुपये की ठगी के मामले में पालघर से गिरफ्तार किया है। स्थानीय अदालत ने उसे…
Read More