‘मटका पत्रकार’ ने चार साल से सोसायटी मेन्टेनेन्स नहीं दिया, मांगने पर महिला अध्यक्ष को गाली दी, धमकी दी, NC दर्ज !

हैरिसन डिमेलो

ठाणे जिले के उपनगर कल्याण में ‘मटका पत्रकार’ के नाम से फेमस हरि आढ़ाव उर्फ़ हैरिसन डिमेलो के खिलाफ कल्याण के खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में एक और NC दर्ज हुई है। हैरिसन डिमेलो ने चार साल से सोसायटी का मेन्टेनेन्स नहीं दिया। मांगने पर उसने सोसायटी की महिला अध्यक्ष को गन्दी-गन्दी गाली और जान से मारने की धमकी दी।

हरि आढ़ाव उर्फ़ हैरिसन डिमेलो गांधारी, कल्याण (पश्चिम) की रुतु रिवर साइड बिल्डिंग नंबर- 3-ए, फ्लैट नंबर- 1306 में रहता में है। उसने चार साल से सोसायटी का मेन्टेनेन्स 1,44,977 (1 लाख, 44 हजार, 977) रुपये नहीं दिया है। बार-बार मांगने पर भी उसने मेन्टेनेन्स नहीं दिया तो अध्यक्ष ने 6 नवम्बर 2026 को सोसायटी के व्हाट्सअप्प ग्रुप में जानकारी पोस्ट कर दी। इससे मटका पत्रकार भड़क गया। उसने महिला अध्यक्ष के दरवाजे पर जाकर उन्हें गन्दी-गन्दी गालियां दीं और जान से मार डालने की धमकी। महिला अध्यक्ष अन्य सदस्यों के साथ खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन गयीं और उसके खिलाफ सोसायटी के लेटरहेड पर शिकायत कर दी।

लिहाज़ा, 7 नवम्बर 2026 को खड़कपाड़ा पुलिस ने हैरिसन डिमेलो के खिलाफ BNS-2023 की धारा- 352 और 351(2) के तहत अदखलपात्र गुनाह (NC) (नंबर- 3553/2026) दर्ज की है।

यह भी बता दें कि 5 मार्च 2023 को हुए रुतु रिवर साइड सोसायटी के चुनाव में हैरिसन डिमेलो को ज़ीरो मतलब शून्य (0) वोट मिले थे।

हरि आढ़ाव उर्फ़ हैरिसन डिमेलो का आपराधिक इतिहास

हैरिसन डिमेलो कनवर्टेड क्रिश्चियन है। कन्वर्जन के बाद वह हरि आढ़ाव से हैरिसन डिमेलो बन गया। खुद को पत्रकार कहता है लेकिन किस अखबार में काम करता है, नहीं मालूम। इसका आपराधिक इतिहास इस प्रकार है-

1- कल्याण के रहनेवाले सऊद अकरम शेख ने 27 अक्टूबर 2020 को कल्याण डिवीजन के ACP को अर्जी देकर हैरिसन डिमेलो पर कार्रवाई की मांग की थी। संदीप गायकवाड़ पर प्राणघातक हमले में सऊद अकरम शेख को फंसाने के लिए हैरिसन डिमेलो सोशल मीडिया पर बार-बार लिख रहा था कि संदीप गायकवाड़ पर हमले में सऊद अकरम शेख भी शामिल है।

2- मुंबई की विलेपार्ले पुलिस ने हैरिसन डिमेलो के खिलाफ 25 दिसम्बर 2020 को भादंसं की धारा- 500 के तहत NC (नंबर-915/2020) दर्ज की है। हैरिसन डिमेलो ने फेसबुक पर लिखा कि नीलम शाह नामक महिला का एक मुस्लिम से अफेयर है।

3- ठाणे की कापुरबावड़ी पुलिस ने एवलॉन वेलनेस फैमिली सैलून एंड स्पा संचालिका कविता पवार की शिकायत पर 9 सितम्बर 2021 को हैरिसन डिमेलो के खिलाफ भादंसं की धारा- 385, 389 और 500 के तहत FIR (नंबर-280/2021) दर्ज की है। इस आरोप में पुलिस ने हैरिसन डिमेलो को गिरफ्तार भी किया था।

4- हैरिसन डिमेलो और उसकी पत्नी लूसी उर्फ़ कीरा डिमेलो ने अपनी टीचर को ही ठग लिया। टीचर मोहिनी चौधरी की शिकायत पर कल्याण की खड़कपाड़ा पुलिस ने 18 दिसम्बर 2021 को हैरिसन डिमेलो और लूसी उर्फ़ कीरा डिमेलो के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 406, 507 और 34 के तहत FIR (नंबर 385/2021) दर्ज की है।

5- हैरिसन डिमेलो ने खर्डी रेलवे स्टेशन के पास मटके (क्लब) का धंधा शुरू किया था। प्रभाकर शेट्टी को उसने मैनेजर रखा था। इसके लिए उसने प्रभाकर शेट्टी को प्रतिदिन 800 रुपये तनख्वाह देने की बात की थी। लेकिन देता था सिर्फ 500 रुपये। इससे कंटाल कर प्रभाकर शेट्टी ने काम छोड़ दिया, जिससे हैरिसन डिमेलो का मटके का धंधा भी बंद हो गया। इस पर हैरिसन डिमेलो ने सोशल मीडिया पर प्रभाकर शेट्टी की बदनामी कर दी। प्रभाकर शेट्टी की शिकायत पर 22 मार्च 2023 को खड़कपाड़ा पुलिस ने हैरिसन डिमेलो के खिलाफ भादंसं की धारा 500 के तहत एनसी (नंबर 575/2023) दर्ज की है। तब से हैरिसन डिमेलो का नाम ‘मटका पत्रकार’ पड़ गया।

6- ठाणे जिले के शाहपुर के रहनेवाले सागर लड़कू भोईर ने 13 सितम्बर 2023 को हैरिसन डिमेलो के खिलाफ शाहपुर पुलिस स्टेशन में भादंसं की धारा 500, 501 के तहत NC (नंबर- 935/2023) दर्ज कराई है। हैरिसन डिमेलो ने सागर भोईर की सोशल मीडिया पर बदनामी की थी।

7- साल 2025 में रात को हैरिसन डिमेलो अपनी बिल्डिंग के गेट पर वाचमैन की कुर्सी पर बैठा था। शराब के नशे में था। बाहर से आयी एक लड़की (स्कर्ट पहने थी) का यह वीडियो बनाने लगा। इस पर लड़की के परिवार के लोगों ने हैरिसन डिमेलो की जमकर पिटाई कर कर दी। साथ ही खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ NC दर्ज करा दी।

8- दो दिन बाद वही फैमिली हैरिसन डिमेलो के खिलाफ FIR करने के लिए खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन गयी। पुलिस ने हैरिसन डिमेलो को पुलिस स्टेशन बुला लिया। तभी वहां एक व्यक्ति को देखकर हैरिसन डिमेलो उस पर भड़क गया। पूछा तू यहां कैसे। इस पर उस व्यक्ति ने हैरिसन डिमेलो की पुलिस स्टेशन में ही लात-घूंसों से पिटाई कर दी। बहुत ज़्यादा पिटाई कर दी। इस पर हैरिसन डिमेलो और उसकी पत्नी ने उस व्यक्ति के पैर पर गिरकर माफ़ी मांगी। तब सीनियर इंस्पेक्टर अमरनाथ वाघमोड़े ने दोनों में सुलह करा दी। अमरनाथ वाघमोड़े ने हैरिसन डिमेलो के खिलाफ महिला की FIR नहीं ली। अमरनाथ वाघमोड़े बोले- तुम लोगों ने हैरिसन डिमेलो को इतना ज़्यादा मार दिया है (वह भी पुलिस स्टेशन में) कि उसकी भी क्रॉस FIR लेनी पड़ेगी।

Leave a Comment