21 महिला वकीलों की निजी तस्वीरें और डेटा चुराने वाला वकील गिरफ्तार

महेश जाधव

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण कोर्ट के वकील महेश जाधव को महात्मा फुले चौक (MFC) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महेश जाधव पर आरोप है कि उसने आईफोन (iPhone) के एयरड्रॉप (AirDrop) फीचर के माध्यम से 21 महिला वकीलों का निजी डेटा और तस्वीरें अपने मोबाइल फोन में ट्रांसफर कर लीं।

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को कल्याण कोर्ट परिसर में अचानक हंगामा शुरू हो गया। मालूम पड़ा कि कुछ महिला वकील महेश जाधव की पिटाई कर रही हैं। महिला वकीलों ने पिटाई के बाद महेश जाधव को महात्मा फुले चौक पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने महेश जाधव को गिरफ्तार कर लिया और उसी कोर्ट में पेश किया जिस कल्याण कोर्ट में वह प्रैक्टिस करता था। कोर्ट ने उसे 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

घटनाक्रम के अनुसार महेश जाधव बातचीत में महिला वकील का फोन ले लेता और आईफोन (iPhone) के एयरड्रॉप (AirDrop) ऐप्प के जरिये उसका निजी डेटा, तस्वीरें, वीडियो और डिटेल्स अपने फोन में ट्रांसफर कर लेता था। शुक्रवार को वह एक महिला वकील का डिटेल्स अपने फोन में ट्रांसफर कर ही रहा था कि शक आने पर उन्होंने रंगेहाथ महेश जाधव को पकड़ लिया।

महिला वकील ने बाद में मीडिया को बताया कि महेश जाधव ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर वह उसकी ‘बात’ नहीं मानता तो वह कल्याण कोर्ट में प्रैक्टिस नहीं करने देगा। महिला वकील ने इस बाबत कल्याण कोर्ट वकील एसोसिएशन, ठाणे कोर्ट वकील एसोसिएशन और बॉम्बे हाई कोर्ट वकील एसोसिएशन में शिकायत की थी। एसोसिएशन ने कोई एक्शन नहीं लिया।

महेश जाधव की गिरफ़्तारी के बाद 21 महिला वकीलों ने पुलिस से संपर्क किया है कि महेश जाधव ने उनके भी मोबाइल फोन से निजी डेटा, तस्वीरें, वीडियो और डिटेल्स ट्रांसफर किये हैं। अनुमान है कि महेश जाधव ने 40 से 45 महिला वकीलों के फोन से निजी डेटा, तस्वीरें, वीडियो और डिटेल्स अपने फोन में ट्रांसफर किये हैं। इन डिटेल्स का महेश जाधव करता क्या था पुलिस जानकारी हासिल कर रही है।

Leave a Comment