बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ
ठाणे जिले की एक महिला पत्रकार ने शिकायत की थी कि बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ ने एक महिला पुलिस कांस्टेबल को अपनी जाल में फंसा लिया है। महिला कांस्टेबल सार्वजनिक स्थानों पर अशालीन व्यवहार कर रही है। ABI (abinewz.com) ने इस बाबत प्रमुखता से खबर भी प्रकाशित की थी। इसी मामले में ठाणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि ठाणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और साइबर की सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) नीलिमा पवार ने 13 फरवरी 2026 को महिला पत्रकार का बयान दर्ज किया है। महिला पत्रकार ने नीलिमा पवार को वे तीन फोटोग्राफ्स मुहैया करा दिए हैं जिसमें महिला कांस्टेबल बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ और अन्य पुरुषों के साथ रात को बीयर बार और हुक्का पॉर्लर में बैठी है।
महिला पत्रकार ने 3 फरवरी 2026 को महिला पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर ABI ने न्यूज़ प्रकाशित की थी।
शिकायत के अनुसार महिला कॉन्स्टेबल पहले महिला तकरार निवारण कक्ष में कार्यरत थी। यहीं पर बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ की महिला कांस्टेबल से पहचान हुई थी। काला कौआ ने महिला कांस्टेबल को बताया कि उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांसद श्रीकांत शिंदे, पुलिस कमिश्नर और लगभग सभी आईपीएस (IPS) से उसके अच्छे रिलेशन हैं। काला कौआ ने यहां तक बताया कि IPS हेमंत नगराले, DCP अविनाश अंबुरे, DCP महेश पाटिल, DCP प्रशांत कदम, DCP अमर जाधव, DCP शिवराज पाटिल, ACP मदन बल्लाल, PI प्रदीप शर्मा, PI दया नायक, API सचिन वझे, PI नितिन ठाकरे, PI राजकुमार कोथमिरे, PI कांतिलाल कोथिंबिरे आदि तो उसके इशारे पर काम करते हैं। वह जो चाहता है ये वही करते हैं। उसके एक ट्वीट पर, एक इन्फॉर्मेशन पर ये लोग वहां दौड़े-दौड़े रेड मारने चले जाते हैं। जैसे स्पा, डांस बार, लॉज, मटके का अड्डा आदि। इनमें से कुछ के लिए वह ‘कलेक्शन’ का भी काम करता है। काला कौआ ने बताया कि वह इतना पॉवरफुल है कि महिला कांस्टेबल को रातों-रात कांस्टेबल से पदोन्नति दिलवाकर पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) बनवा सकता है। महिला कॉन्स्टेबल काला कौआ के झांसे में आ गयी।
महिला कॉन्स्टेबल काला कौआ की ऑफिस में गयी तो देखा कि काला कौआ ने सभी पॉवरफुल लोगों के साथ फोटो खिंचवाकर दीवार पर टांगा हुआ है। वह रोज़-रोज़ मिलने लगी। काला कौआ ने अपना ‘जलवा’ उसे दिखा दिया तो महिला कांस्टेबल उसके बहुत ‘करीब’ चली गयी। लेकन आजतक उसे पदोन्नति नहीं मिली।
महिला पत्रकार ने ACP नीलिमा पवार से मांग की है कि वे काला कौआ की ऑफिस की CCTV फुटेज निकालें। मालूम पड़ जाएगा कि महिला कांस्टेबल कितनी बार उसकी ऑफिस में जाती थी। अथवा काला कौआ या महिला कांस्टेबल की CDR निकालें तो पता चल जाएगा कि दोनों के बीच किस ‘स्तर’ का सम्बन्ध है।
महिला सम्मान के मद्देनज़र ABI महिला पत्रकार और महिला कांस्टेबल का नाम प्रकाशित नहीं कर रहा है।

excellent story