एबीआई इम्पैक्ट : महिला के स्टिंग ऑपरेशन मामले में काला कौआ उर्फ़ बीनू वर्गिस की जाँच शुरू

 

ठाणे के कलवा में रहनेवाली कैरोलिन उर्फ़ कैरल गणेश कांबले ने शिकायत की थी कि बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ ने उनके घर में घुसकर उनका स्टिंग ऑपेरशन किया था। कैरोलिन कांबले की उस शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ABI (abinewz.com) ने 1 फरवरी 2026 को इस बाबत ‘काला कौआ’ की कांव-कांव, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आदमी बता महिला के घर में घुस गया बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ !! FIR दर्ज करने की मांग’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

शनिवार, 13 फरवरी 2026 को कलवा पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक विट्ठल नवादे ने कैरोलिन कांबले का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में काला कौआ का स्टेटमेंट पहले ही रिकॉर्ड हो चुका है।

घटनाक्रम के अनुसार कैरोलिन उर्फ़ कैरल गणेश कांबले ठाणे के कलवा में रहती हैं। उनके पति गणेश कांबले से उनका विवाद चल रहा है। इसलिए दोनों अलग-अलग रहते हैं। अलग रहते गणेश कांबले ने दूसरी शादी कर ली है। दूसरी पत्नी से उन्हें एक बेटी भी है। गणेश कांबले कलवा के वार्ड नंबर 9-ए से दूसरी बार शिव सेना (शिंदे गुट) के टिकट पर ठाणे महानगर पालिका (TMC) का चुनाव जीते हैं। सीट आरक्षित होने की वजह से गणेश कांबले का महापौर बनने का भरपूर चांस था। चूँकि गणेश कांबले को दो पत्नियां और तीन संतानें हैं तो कैरोलिन कांबले ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग, महापालिका और पुलिस में कर दी। ABI ने कैरोलिन कांबले की शिकायत पर न्यूज़ भी प्रकाशित कर दी। इसका पहला इम्पैक्ट यह हुआ कि शिव सेना पार्टी ने गणेश कांबले को महापौर नहीं बनाया।

इससे परेशान गणेश कांबले ने कैरोलिन कांबले को सबक सिखाने के लिए बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ को हायर किया। बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ के बारे में ठाणे शहरवासियों को मालूम है कि वह किस टाइप का आदमी है। बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ ने कैरोलिन कांबले को अपनी ऑफिस में आने के लिए कहा। चूँकि कैरोलिन कांबले बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ के चाल-चरित्र से वाकिफ हैं, उन्होंने उसकी ऑफिस में जाने से इन्कार कर दिया। संक्षेप में यह कि बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ एक दिन कैरोलिन कांबले के घर पर पहुँच गया। उसने बताया कि उसे उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भेजा है। कैरोलिन कांबले ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नाम पर बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ को भाव दे दिया।

कैरोलिन कांबले को आभास हुआ कि बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ ने अपने शर्ट में बटन कैमरा लगाया हुआ है। वह उनकी सारी बातें रिकॉर्ड कर रहा है। बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ ने कैरोलिन कांबले को रुपये ऑफर किया और गणेश कांबले के खिलाफ शिकायत न करने की सलाह दी। कैरोलिन कांबले ने बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ का ऑफर ठुकरा दिया। कैरोलिन कांबले को उनके बच्चों ने बताया कि बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ ने बच्चों और पूरे घर की भी शूटिंग की थी। बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ ने जब हिडेन (बटन) कैमरे से यह सब रिकॉर्ड किया उस समय कैरोलिन कांबले नाइट गाउन (मैक्सी) पहनी हुई थीं। किसी अनहोनी की आशंका से आशंकित कैरोलिन कांबले ने 1 फरवरी 2026 को पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त और कलवा पुलिस स्टेशन को लिखित शिकायत कर बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर दी। इसी मामले की जांच शुरू हुई है और कलवा पुलिस ने कैरोलिन कांबले और बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया है।

काला कौआ पर पुलिस और पत्रकारों की कांव-कांव

शनिवार को ठाणे पुलिस मुख्यालय में क्राइम ब्रांच की एक प्रेस कांफ्रेंस थी। इस कांफ्रेंस के आरोपियों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ ने सोशल मीडिया पर पहले ही सर्कुलेट कर दिया था। इस पर सहायक आयुक्त शेखर बागड़े और कुछ वरिष्ठ पत्रकार प्रेस कांफ्रेंस में बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ पर भड़क गए। उनका कहना था कि जब न्यूज़ पहले ही सोशल मीडिया पर आ गयी तो प्रेस कांफ्रेंस लेने की क्या जरूरत है। ये वही शेखर बागड़े हैं जिन्होंने दीवाली के आसपास बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ को अपनी ऑफिस में बुलाया था और जमीन पर बैठाकर शब्दों से खूब मलामत की थी। दरअसल बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ ने एक बिजनेसमैन से हफ्ता माँगा था तो उसने क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत कर दी थी। शेखर बागड़े ने यह कहते हुए बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ को ‘छोड़’ दिया था कि इस मैटर में एक पुलिस कांस्टेबल भी फंस रहा है। इसलिए बीनू वर्गिस उर्फ़ काला कौआ को शेखर बागड़े ने गिरफ्तार नहीं किया था।

Leave a Comment