महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मुंबई के छह होटल और खान-पान प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिए हैं। FDA ने 8 और 9 सितंबर को किए गए निरीक्षण के दौरान कीटों की मौजूदगी, खराब स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के अनुचित भंडारण और पर्याप्त वेंटिलेशन की कमी जैसी खामियां पाईं। कार्रवाई की चपेट में आने वाले प्रतिष्ठानों में श्री गजानन वड़ापाव एंड स्नैक्स सेंटर, कांजुरमार्ग; समर्थ स्वीट्स, जोगेश्वरी; एकविरा झुणका भाकर केंद्र और मनीषा स्वीट्स, मुलुंड; नवाब सीख कॉर्नर; होटल अश्विन और जय महाराष्ट्र मसाला डोसा कॉर्नर शामिल…
Read MoreDay: September 10, 2026
सिंहस्थ कुंभ के लिए महाराष्ट्र सरकार ने मंजूर किए 1,800 करोड़ रुपये
महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर में होने वाले आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को गति देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 1,800 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी है। यह राशि नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला प्राधिकरण को दी जाएगी। शहरी विकास विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश (GR) जारी किया। यह राशि मानसून सत्र के दौरान मंजूर की गई 3,000 करोड़ रुपये की पूरक मांग की शेष रकम है। वित्त विभाग की मंजूरी के बाद अब यह राशि प्राधिकरण को हस्तांतरित की जाएगी। इस बड़े बजट…
Read Moreकल्याण कोर्ट ने ‘लव जिहादी’ को 10 साल की सज़ा सुनाई, 14 साल की हिन्दू लड़की को बनाया था मुसलमान और किया था बलात्कार !!
न्यायाधीश पी. पी. मुले महाराष्ट्र के ठाणे जिले की कल्याण कोर्ट ने एक लव जिहादी को हिन्दू अल्पवयीन लड़की को जबरन मुसलमान बनाने और बलात्कार करने के आरोप में 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने लव जिहादी पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर उसे एक महीने की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी। कल्याण कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-4 पी. पी. मुले ने सोमवार, 7 सितम्बर 2026 को यह सज़ा आरोपी अज़हर उर्फ़ बदु मुस्ताक कुरैशी (25) को सुनाई। सरकारी…
Read More17.70 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तांत्रिक अशोक खरात, पत्नी समेत 6 के खिलाफ PMLA कोर्ट ने जारी किया समन
अशोक खरात मुंबई की विशेष PMLA अदालत ने 17.70 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नासिक के तांत्रिक अशोक खरात और उसकी पत्नी समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्रक्रिया जारी की है। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दाखिल अभियोजन शिकायत का संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को 22 सितंबर से पहले अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। ED ने अशोक खरात के अलावा उसकी पत्नी कल्पना खरात, अरविंद बावके, नामकरण आव्हारे, अविनाश कांडेकरे और मिलिंद बांकर को आरोपी बनाया है। अदालत ने कहा कि…
Read More‘मनी ट्रेड क्वाइन’ क्रिप्टोकरेंसी का मास्टरमाइंड UAE में गिरफ्तार
अमित एम. लखनपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) और महाराष्ट्र पुलिस द्वारा वांछित मुख्य आरोपी अमित एम. लखनपाल को 113.10 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ लंबित इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर यह कार्रवाई की गई। ED अधिकारियों के अनुसार, UAE के अधिकारियों ने 1 सितंबर को भारतीय अधिकारियों को अमित लखनपाल की गिरफ्तारी की जानकारी दी। ED की जांच में सामने आया था कि अमित लखनपाल कुछ अन्य सहयोगियों के साथ भारत से फरार हो गया…
Read More