‘मोदी साहब इस प्रोग्राम का लाइव उद्घाटन करेंगे, मैं INB मिनिस्ट्री, FCI से बोल रहा हूँ’-ऐसा बोलकर 11 राज्यों के टूरिज़्म डिपार्टमेंट को उल्लू बना दिया चीटर अनिल मिश्रा ने !!

अभिषेक मिश्रा-अनिल मिश्रा  

अकेला

‘डॉन’ का इंतज़ार तो 11 मुल्कों की पुलिस कर रही थी। डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था। लेकिन मुंबई के चीटर अनिल मिश्रा को 11 राज्यों की पुलिस कभी भी पकड़ सकती है। इसे पकड़ना आसान भी है और मुमकिन भी। ‘मैं INB मिनिस्ट्री से अनिल मिश्रा बोल रहा हूँ। मैं PMO के निर्देश पर Incredible India को प्रमोट कर रहा हूँ। मोदी साहब मेरा प्रोग्राम लाइव उद्घाटन करेंगे। मोदी साहब प्रोग्राम लाइव देखेंगे’- ऐसा बोलकर अनिल मिश्रा ने 11 राज्यों के टूरिज़्म डिपार्टमेंट को उल्लू बना दिया। उनसे लाखों रुपये की स्पॉन्सरशिप ले ली।

बाप नम्बरी बेटा दस नम्बरी

अनिल मिश्रा मुंबई में रहता है। वह दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड (DPIFF) नाम से अवॉर्ड की खरीद-फरोख्त करता है। इस गोरखधंधे में उसने पत्नी पार्वती मिश्रा, बेटा अभिषेक मिश्रा और बेटी श्वेता मिश्रा को भी शामिल किया हुआ है। अनिल मिश्रा तो जेल जाएगा ही अपने परिवार को भी ले जायेगा। अनिल मिश्रा के पड़ोसी ने ABI को बताया कि बाप (अनिल मिश्रा) नम्बरी है तो बेटा (अभिषेक मिश्रा) दस नम्बरी है। अभिषेक मिश्रा ने पिछले सप्ताह ही ‘चीटिंग मैरिज’ की है। अच्छे खानदान की एक भोलीभाली लड़की को अभिषेक मिश्रा ने बताया था कि उसके पापा का राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री जैसे लोगों के साथ उठना-बैठना है। कुछ लोगों के साथ खिंचाए फोटो भी दिखाए। अभिषेक खुद को IAS ऑफिसर बताता है। लड़की को भी IAS ऑफिसर ही बताता था। जब किसी ने पूछा कि IAS ऑफिसर है तो पोस्टिंग कहाँ है तो वह बताने लगा कि IAS नहीं Class-1 ऑफिसर है। लड़की झांसे में आ गई। लेकिन अब पछता रही है। वहां जाकर उसे मालूम पड़ा कि पूरा परिवार ही चीटर है। इधर अभिषेक मिश्रा पत्नी को पनौती मान रहा है। उसका कहना है जबसे यह मेरी ज़िन्दगी में आयी है तब से उसका परिवार एक्सपोज्ड हो रहा है। चीटिंग में पूरे परिवार को जेल जाने की नौबत आ गई है।

मोदी साहब प्रोग्राम लाइव देखेंगे

अनिल मिश्रा की चीटिंग की बानगी देखिये। इसने दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड के नाम से जो वेबसाइट बनायी है उसके About Us में अपने बारे में लिखने के बजाय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा का फोटो लगाया है, जिससे लगे कि ये लोग सच में अनिल मिश्रा से जुड़े हैं। वह बिंदास बोलता है कि केंद्र सरकार की Incredible India उसे फंड देती है। Incredible India के बैनर तले ही वह पुरस्कार बांटता है। वह बताता है कि उसके फंक्शन का लाइव उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और प्रोग्राम भी लाइव ही देखेंगे। प्रधानमंत्री संग्रहालय उसके फंक्शन को सपोर्ट कर रहा है। वह बताता है कि PVR सिनेमा, ZEE-5, OTT उसके पार्टनर हैं। PVR के 5000 स्क्रीन्स, ZEE-5, OTT और नेशनल न्यूज़ चैनल्स पर अवॉर्ड समारोह लाइव प्रसारित होगा। कोई रवि दुबे उसका एंकर होगा। उसकी ऐसी ही फेंकम-फाक बातों में शाहरुख़ खान, शाहिद कपूर, रानी मुखर्जी जैसे फिल्म स्टार फंस गए। दिल्ली टूरिज़्म डिपार्टमेंट के अधिकारी मनोज मिश्रा को कैसे फांस रहा है ऑडियो सुनें…

अनिल मिश्रा ने ऐसे 11 राज्यों के टूरिज़्म विभाग के अधिकारियों को उल्लू बनाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज़्म विभाग के अधिकारी जितेंद्र कुमार शुक्ला से इसने 35 लाख रुपये ठग लिए। लेकिन जितेंद्र कुमार शुक्ला को उसने 15 लाख रुपये कमीशन भी दिया। वह भी हवाला के जरिये। शेष अगले अंक में…

Leave a Comment