नर्स के प्यार में ‘बीमार’ डॉक्टर: 10 बीयर और 45 नींद की गोलियां खाकर दी जान देने की कोशिश

 

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोम्बिवली में एक डॉक्टर ने प्रेम संबंधों में तनाव के चलते आत्महत्या की कोशिश की। डॉक्टर ने 10 बीयर पीने के बाद 45 नींद की गोलियां खा लीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित डॉक्टर अपनी पत्नी के साथ विष्णु नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक अस्पताल संचालित करता है। उसकी पत्नी भी पेशे से डॉक्टर है। घटना वाले दिन जब डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचा और फोन कॉल का जवाब भी नहीं दिया, तो अस्पताल के एक कर्मचारी ने घर जाकर देखा। वहां डॉक्टर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच में सामने आया कि उसने भारी मात्रा में बीयर और नींद की गोलियां ली थीं।

सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर का अपने ही अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स से प्रेम संबंध था। इस संबंध की जानकारी डॉक्टर की पत्नी को भी हो गई थी, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर डॉक्टर पत्नी से अलग रहने लगा था।

बताया जा रहा है कि नर्स डॉक्टर पर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन डॉक्टर पहले से शादीशुदा होने के कारण इससे इन्कार कर रहा था। इसी बात को लेकर कुछ समय से नर्स ने डॉक्टर से बातचीत बंद कर दी थी। इससे डॉक्टर मानसिक तनाव में आ गया और उसी तनाव में उसने आत्महत्या का प्रयास किया।

फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और आगे की जांच विष्णु नगर पुलिस कर रही है।

One Thought to “नर्स के प्यार में ‘बीमार’ डॉक्टर: 10 बीयर और 45 नींद की गोलियां खाकर दी जान देने की कोशिश”

  1. Mohan krishnan Kurup

    Don’t tell me that the Lady nurse……

    who started avoiding him after knowing that he is a Doctor and already married, will be arrested for driving him towards suicide ???

Leave a Comment