कल्याण के टायकून गोल्ड एवेन्यू प्रोजेक्ट में 176 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, बिल्डर श्रीकांत शितोले के खिलाफ FIR दर्ज

श्रीकांत शितोले महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण (पश्चिम) के ‘टायकुन गोल्ड एवेन्यू’ पुनर्विकास प्रोजेक्ट में 176 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में खड़कपाड़ा पुलिस ने बिल्डर श्रीकांत शितोले, चेतन सराफ, महेश गोसावी समेत अन्य लोगों के खिलाफ 29 सितम्बर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5), 316(2) और 318(4) के तहत FIR दर्ज की है। आरोपियों ने सोसायटी की जमीन गिरवी रखकर निवासियों और फ्लैट खरीदारों के साथ 176 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। सीनियर सिटिजन नंदा म्हात्रे की शिकायत पर यह FIR दर्ज…

Read More

‘घर में रुपयों की बारिश होगी, गुप्तधन निकलेगा, बीमारी भी ठीक होगी’ के नाम पर महिला से ठगी, पांच भोंदू बाबाओं के खिलाफ FIR दर्ज

  यह घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर की है। बीमारी ठीक करने, घर में दबा गुप्तधन निकालने और घर में रुपयों की बारिश करने का लालच देकर एक महिला से 4 लाख रुपये और 6 तोले सोने का आभूषण ठगने के आरोप में हिललाइन पुलिस ने पांच भोंदू बाबाओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। भोंदूबाबाओं द्वारा घर में की गई अघोरी पूजा का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। FIR के मुताबिक उल्हासनगर कैंप-5 इलाके में रहने वाली पीड़ित महिला बीमार रहती थी। उसे शक…

Read More

पर्यूषण में टिफिन में मेथी की सब्जी पर स्कूल ने छात्र पर लगाया 50 रुपये का जुर्माना

  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा-भायंदर में पर्यूषण के दौरान टिफिन में मेथी की सब्जी लाना एक छात्र को भारी पड़ गया। आरोप है कि तपोवन विद्यालय ने छात्र से दूसरी सब्जी लेने के लिए 50 रुपये वसूल लिए। मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया और मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के शिक्षा विभाग ने स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। शिकायत के मुताबिक, स्कूल में विद्यार्थियों को कुछ खाद्य पदार्थ टिफिन में नहीं लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी दौरान एक छात्र के डिब्बे में मेथी…

Read More

आदिवासी आश्रमशाला में 21 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़

  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर तालुका स्थित टेम्भा गांव के सरकारी आदिवासी आश्रमशाला में 21 नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने आश्रमशाला के सहायक रसोइये को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रसोइये का नाम गणपत झिपरू गवली है। शाहपुर पुलिस ने बताया शाहपुर तालुका की टेंभा आश्रमशाला में एक ही इमारत है। दूसरी मंजिल पर लड़कों का और तीसरी मंजिल पर लड़कियों का छात्रावास है। छात्राएं कपड़े धोने और भोजन करने के लिए तीसरी मंजिल से नीचे आती-जाती हैं। इसी दौरान गणपत गवली छात्राओं से छेड़खानी…

Read More

रात को ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागने की तैयारी कर रही बेटी की मां ने कर दी हत्या

  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक माँ ने आधी रात को अपनी 19 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बेटी रात को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागने की फिराक में थी। ब्वॉयफ्रेंड दूसरी जाति का है। यह वारदात उल्हासनगर के कैंप-1 स्थित भैय्यासाहेब आंबेडकर नगर में हुई। मृतका की पहचान अमृता गरुड के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अमृता गरुड़ का उसी इलाके में रहने वाले दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिसका उसकी मां आशा गरुड़ विरोध…

Read More

साड़ी नहीं लाने पर पत्नी ने विकलांग पति की कर दी हत्या

हरिराम सिंह महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में एक पत्नी ने अपने पति की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने साड़ी लाने से इन्कार कर दिया था। पुलिस ने 30 वर्षीया पत्नी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पति हरिराम सिंह विकलांग थे और बिस्तर पर ही रहते थे। आरोपी का नाम सुनीता सिंह है। यह मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार सुनीता सिंह ने शुरुआत में मौत को हादसा बताकर पुलिस को गुमराह कर दिया था। घटनाक्रम के अनुसार…

Read More

उल्हासनगर में शिवसेना नगरसेवक का पद रद्द, जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया

  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में शिवसेना (शिंदे) गुट के नगरसेवक विकी दर्शन सिंह लबाना का नगरसेवक पद हो गया है। जिला जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति द्वारा उनका जाति प्रमाण पत्र अमान्य घोषित किए जाने के बाद उन्हें उनके पद से अयोग्य ठहरा दिया गया है। विकी दर्शन सिंह लबाना शिवसेना (शिंदे गुट) के नगरसेवक थे और उल्हासनगर महानगरपालिका के वार्ड 6-A से निर्वाचित हुए थे। यह अयोग्यता आदेश महानगरपालिका आयुक्त मनीषा आव्हाले ने महाराष्ट्र नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत जारी किया। यह कार्रवाई लाबाना द्वारा…

Read More

नर्स के प्यार में ‘बीमार’ डॉक्टर: 10 बीयर और 45 नींद की गोलियां खाकर दी जान देने की कोशिश

  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोम्बिवली में एक डॉक्टर ने प्रेम संबंधों में तनाव के चलते आत्महत्या की कोशिश की। डॉक्टर ने 10 बीयर पीने के बाद 45 नींद की गोलियां खा लीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, संबंधित डॉक्टर अपनी पत्नी के साथ विष्णु नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक अस्पताल संचालित करता है। उसकी पत्नी भी पेशे से डॉक्टर है। घटना वाले दिन जब डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचा और फोन कॉल…

Read More

वर्ल्ड रिकॉर्ड : डोम्बिवली में 2.5 लाख रंगीन दीयों से सजीं भारत माता

  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उपनगर डोंबिवली में 2.5 लाख रंगीन मिट्टी के दीयों (दीपकों) से निर्मित ‘भारत माता’ की विशाल प्रतिकृति ने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया में अपना नाम दर्ज करवा लिया। यहां ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारत माता की विशाल मोजैक कलाकृति का निर्माण कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। बता दें खास कलाकृति डोंबिवली जिमखाना की ओर से आयोजित वार्षिक ‘उत्सव’ मेले का प्रमुख आकर्षण बनी हुई है और 28 दिसंबर 2025 तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। यह भव्य…

Read More