अरे चाचा ‘मूत्रालय’ नहीं ‘मंत्रालय’ लिखा है…दिल्ली में एक शख्स ने मंत्रालय के सामने कर दिया पेशाब!!

दिल्ली में एक व्यक्ति सफेद पैंट और शर्ट पहने फुटपाथ पर पेशाब करते नजर आ रहा है. उसके सामने ‘पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय’ का बोर्ड लगा हुआ है. यह घटना दिल्ली के लोदी कॉलोनी स्थित मंत्रालय के बाहर की है, जहां RJ पूरब ने पेशाब कर रहे शख्स को टोका और वीडियो बनाते हुए कहा-‘अरे चाचा, ये मूत्रालय नहीं, मंत्रालय लिखा है’.

दिल्ली में मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज से ठीक सामने एक शख्स को बिना किसी शर्म के पेशाब करते हुए देखा गया। वहां से गुजर रहे एक RJ पूरब की नजर शख्स की इस हरकत पर पड़ी। उन्होंने फटाफट अपना फोन निकाला और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। मंत्रालय जैसी जगह पर इस हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मंत्रालय जैसी जगह पर, जहां बड़े-बड़े साइंटिस्ट और अफसर काम करते हैं, वहां इस शख्स ने बेशर्मी दिखाते हुए पेशाब किया। आरजे ने भी मौके पर तंज कसा। उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड करते हुए चिल्लाया कि, चाचा ये मूत्रालय नहीं मंत्रालय है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- चाचा को जोर से लगी थी, फिर क्या मूत्रालय और क्या मंत्रालय, कुछ नहीं दिखता। दूसरे यूजर ने कमेंट किया- नाम और काम में उन्नीस-बीस का ही तो फर्क है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- बड़े बड़े शहरों में छोटी छोटी गलतियां होती रहती हैं। कोई कह रहा है कि, शायद मंत्रालय की नई पॉलिसी टेस्ट कर रहा था।

4 Thoughts to “अरे चाचा ‘मूत्रालय’ नहीं ‘मंत्रालय’ लिखा है…दिल्ली में एक शख्स ने मंत्रालय के सामने कर दिया पेशाब!!”

Leave a Comment