पुजारी ने करायी थी पत्रकार की हत्या, पुजारी चेले के साथ कर रहा था कुकर्म; पत्रकार ने बना लिया था वीडियो, मांग रहा था 20 लाख रुपए

बाबा शिवानन्द उर्फ विकास राठौर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की 8 मार्च 2025 को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. मुख्य आरोपी पुजारी बाबा शिवानन्द उर्फ विकास राठौर पुत्र केशवराम को गिरफ्तार करके पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है. बाबा के अनुसार बाजपेई ने उसका एक शिष्य (बच्चा) के साथ अप्रकृतिक संबंध बनाते हुए वीडियो बना लिया था, जिससे वह उनसे 20 लाख रुपए की मांग कर रहा था। वह अपनी डिमांड पर अडिग था और बार-बार उसे धमकी दे रहा था. इससे परेशान होकर उसने 4 लाख रुपए में शूटरों को कॉन्ट्रैक्ट देकर हत्या करवा दी.

बता दें कि पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की 8 मार्च को हेमपुर ओवरब्रिज पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के 34 दिन बाद गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा कर दिया. जिसमें उन्होंने महोली के कारेदेव बाबा मंदिर के सह पुजारी शिवानंद उर्फ विकास राठौर द्वारा अपने सहयोगियों निर्मल सिंह व असलम गाजी को सुपारी देकर भाड़े के शूटरों से 3 लाख में हत्या करवाने की बात बताई।

हत्या का कारण विकास राठौर द्वारा अपने शिष्य से अप्रकृतिक संबंधों की जानकारी पत्रकार को लग जाना बताया गया। एसपी ने बताया कि पत्रकार राघवेंद्र के पास विकास राठौर का वीडियो भी था, इसलिए विकास ने खुद को समाज में अपमानित होने से बचाने के लिए वारदात को अंजाम दे डाला।

आरोपी बाबा का कुबूलनामा सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. वायरल वीडियो में आरोपी विकास राठौर ने कुबूल किया है कि उसने पूरी घटना को किस तरह से अंजाम दिलवाकर खुद को बचाने की कोशिश की थी.

5 Thoughts to “पुजारी ने करायी थी पत्रकार की हत्या, पुजारी चेले के साथ कर रहा था कुकर्म; पत्रकार ने बना लिया था वीडियो, मांग रहा था 20 लाख रुपए”

Leave a Comment