मायावती की भतीजी कहती है- ‘मेरा पति नपुंसक, कह रहा जेठ से बनाओ संबंध’, बॉडी बिल्डिंग में हुआ था नपुंसक

 

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की सर्वेसर्वा मायावती की भतीजी ने पुलिस शिकायत में कहा है कि उनका पति नपुंसक है। बॉडी बिल्डिंग के चक्कर में ज्यादा स्टेरॉयड खाने से नपुंसक हो गया है। अब बच्चा पैदा करने के लिए सास ससुर जेठ से सम्बन्ध बनाने का दबाव डाल रहे हैं। अन्य आरोप है कि अतिरिक्त दहेज में फ्लैट व 50 लाख रुपयों की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया।

न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली में भतीजी (विवाहिता) के पति समेत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में दिल्ली के इंदरपुरी साउथ क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वह बसपा सुप्रीमो व पूर्व सीएम मायावती के भाई की बेटी है। 9 नवंबर 2023 को उसकी शादी हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के बैंक कॉलोनी के विशाल के साथ हुई थी। उसकी सास पुष्पा देवी वर्तमान में हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष हैं। वहीं, ससुर श्रीपाल बसपा नेता हैं। शादी के कुछ समय बाद से ही पति विशाल, ससुर श्रीपाल सिंह, सास पुष्पा देवी, जेठ भूपेंद्र उर्फ मोनू, जेठानी निशा, ननद शिवनी व मौसा ससुर अखिलेश ने अतिरिक्त दहेज में एक फ्लैट और 50 लाख रुपयों की मांग करनी शुरू कर दी।

आरोपियों ने पीड़िता पर उसकी बुआ बसपा सुप्रीमो मायावती से एक फ्लैट व 50 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। विरोध पर पीड़िता के साथ मारपीट करने लगे। शादी से पूर्व ही पति बॉडी बनाने के चक्कर में स्टेरॉयड के इंजेक्शन लगाता था। इस कारण पति नपुंसक हो गया।

जिसके बाद वह पीड़िता से अलग रहने लगा। बच्चा पैदा करने के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता पर जेठ से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। 17 फरवरी 2025 की रात जेठ भूपेंद्र उर्फ मोनू व ससुर श्रीपाल सिंह ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया।

किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बच पाई। 18 मार्च 2025 को पीड़िता ने स्वजन को आपबीती सुनाई। जिसके बाद स्वजन उसकी ससुराल पहुंचे। पीड़िता को लेकर स्वजन कोतवाली पहुंचे मगर, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। 21 मार्च 2025 को पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। न्याय के लिए पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उक्त सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

8 Thoughts to “मायावती की भतीजी कहती है- ‘मेरा पति नपुंसक, कह रहा जेठ से बनाओ संबंध’, बॉडी बिल्डिंग में हुआ था नपुंसक”

Leave a Comment