विशाल गवली
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उपनगर कल्याण में 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपी विशाल गवली ने नवी मुंबई के तलोजा सेंट्रल जेल में आत्महत्या कर ली है। रविवार सुबह 4 बजे बैरक के शौचालय में तौलिये से लटका उसका शव मिला। अब एक रिटायर्ड जज इस मामले की जांच कर रहे हैं।
जेल अधीक्षक प्रमोद वाघ के अनुसार विशाल गवली ने पिछली शाम खाना खाया था और सुबह 3.30 बजे के आसपास उसे शौचालय की ओर जाते देखा गया था। सुबह 4:00 बजे एक अन्य कैदी ने जेल के शौचालय में उसका शव देखा।
विशाल गवली ने 23 दिसंबर 2024 को कल्याण (पूर्व) के चक्कीनाका स्थित अपने घर में बहला-फुसला कर 13 साल की लड़की को बुलाया। लड़की के साथ उसने बलात्कार किया। इसके बाद उसने लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी। विशाल की तीसरी पत्नी साक्षी गवली निजी बैंक में काम करती है। शाम 7 बजे उसके आने का उसने इंतजार किया। विशाल ने साक्षी को घटना की जानकारी दी। साक्षी और विशाल ने एक ऑटो रिक्शा में लड़की का शव डाला और उसे भिवंडी तालुका के बापगांव के कब्रस्तान में फेंक दिया। कल्याण (पश्चिम) में आधारवाड़ी चौक के पास उसने शराब की बोतल खरीदी और वहां से वह अपने ससुराल बुलढ़ाणा जिले के शेगांव चला गया। साक्षी गवली ऑटो रिक्शा से घर आ गयी।
यह हादसा कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन की हद में हुआ था। पुलिस थोड़ी देर में सक्रिय हो गयी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया। साक्षी गवली (25) को भी पकड़ लिया। उसके इन्फॉर्मेशन पर विशाल को भी शेगांव के शिवाजी चौक के एक सलून से गिरफ्तार कर लिया। जिस क्रूरता से विशाल ने लड़की की हत्या की थी उससे ठाणे जिले में हलचल मच गयी थी। कल्याण शहर में लोग संतप्त थे। शहरवासियों ने विशाल गवली को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन का घेराव किया। मोर्चा भी निकाला।
इस घटना के कुछ दिन बाद विशाल गवली ने अपने गुंडे भेजकर पीड़िता के घर पर पत्थरबाजी करवाई और केस को फॉलो न करने के लिए उसके माँ-बाप को धमकाया। इस प्रकरण में प्रशासन ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कदम का तबादला भी कर दिया था।
विशाल गवली (35) और उसके तीन भाई- श्याम गवली, नवनाथ गवली और आकाश गवली- आदतन अपराधी थे। विशाल के खिलाफ 2015 में जानलेवा हमला, 2016 में नाबालिग का यौन उत्पीड़न, निरोधक आदेश का कई बार उल्लंघन (2019 और 2020 में), 2021 में एक लड़के का बलात्कार, 2022 में डकैती और 2023 में एक अन्य नाबालिग पर यौन उत्पीड़न के आठ मामले दर्ज हैं। उसके आतंक के कारण कल्याण पूर्व क्षेत्र के कई परिवार इलाका छोड़ चुके हैं। विशाल गवली का राजनीतिक प्रभाव होने के कारण शुरुआत से उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई। दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज ही नहीं किये गए। पिछले महीने कोलसेवाड़ी पुलिस ने उसके तीनों भाइयों को मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिले से तड़ीपार कर दिया था।
विशाल गवली की तीन शादियां हो चुकी हैं। उसकी दो पत्नियां उसे छोड़कर चली गयी हैं। बताते हैं कि तीसरी पत्नी साक्षी सरकारी गवाह बन गयी थी। जिससे विशाल गवली तनाव में रहता था।

https://cr-v.su/forums/index.php?autocom=gallery&req=si&img=4016
Very good https://lc.cx/xjXBQT
Good https://rb.gy/4gq2o4
Good https://is.gd/N1ikS2
Good https://is.gd/N1ikS2
Very good https://is.gd/N1ikS2
Awesome https://is.gd/N1ikS2