शादी में तंदूरी रोटी को लेकर हुई मारपीट, दो की मौत; 6 गिरफ्तार

 

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक शादी समारोह में तंदूरी रोटी को लेकर हुई मारपीट में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के सहाय हृदय शाह गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां तीन मई की रात को दो पक्षों में विवाद हो गया था। यहां जामों थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव से एक बारात आई हुई थी। इस बारात में जो दूल्हा था, वो गांव के प्रधान राम जियावन वर्मा का बेटा था। वहीं गौरीगंज के राजगढ़ वोधघन का पुरवा निवासी रवि (18) और आशीष (17) दुल्हन पक्ष की ओर से मेहमान बनकर आए थे। पुलिस ने बताया कि विवाह में खाने के दौरान तंदूरी रोटी को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई भी हो गयी।

अमेठी की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा, “दोनों पीड़ितों की चोटों के कारण मौत हो गई। शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में नामजद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।”

Leave a Comment