नागेंद्र चौधरी
अकेला
ठाणे जिले की डोम्बिवली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नागेंद्र चौधरी के खिलाफ बलात्कार की FIR दर्ज की है। नागेंद्र चौधरी ने एक मुस्लिम महिला को प्रेम जाल में फंसाया, बलात्कार किया और फिर ‘तलाक’ दे दिया। कल्याण-डोम्बिवली में लोग इसे रिवर्स लव जिहाद कह रहे हैं। नागेंद्र चौधरी की धर्मपत्नी उषा चौधरी को जब पीड़िता ने बताया कि उसका पति मुस्लिम महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाता है, बलात्कार करता है, शादी करता है और फिर छोड़ देता है तो वह बोली- मेरा पति किशन-कन्हैया है।
34 वर्षीय मुस्लिम महिला (पीड़िता) की शिकायत पर डोम्बिवली पुलिस ने 2 अप्रैल 2025 को नागेंद्र चौधरी के खिलाफ IPC की धारा 323, 354, 376 (2)(N) और 506 के तहत FIR (नंबर 002/2025) दर्ज की है। FIR की कॉपी ABI (अकेला ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन) के पास है। नागेंद्र चौधरी आदर्श पार्क, खंबाल पाड़ा, डोम्बिवली (पूर्व) में रहता है। यह भाजपा के उद्योग विभाग, ठाणे-पालघर का जिला उपाध्यक्ष है। नागेंद्र चौधरी का चचेरा भाई दिनेश चौधरी भी उत्तर प्रदेश में भाजपा का नेता है और जौनपुर के केराकत विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुका है।
कहानी सितम्बर 2021 से शुरू होती है। पीड़िता का पति ऑटो रिक्शा ड्राइवर है। उसे एक बेटा और एक बेटी है। पीड़िता डोम्बिवली (पूर्व) में वड़ा-पाव का ठेला लगाती थी। नागेंद्र चौधरी उसके ठेले पर वड़ा-पाव खाने जाता था। उसने पीड़िता के वड़ा-पाव की तारीफ शुरू की। कहता-आप बहुत टेस्टी वड़ा बनाती हैं। आप बहुत सेक्सी वड़ा बनाती हैं। ऐसा वड़ा तो कल्याण के अम्बर और ठाणे के कुंज विहार का भी नहीं होता। कुछ दिन बाद कहने लगा- वड़ा की तरह आप भी बहुत सेक्सी हैं। बहुत खूबसूरत हैं। जैसे वड़ा पर उसका दिल आ गया वैसे ही उस पर भी दिल आ गया है। कुल मिलाकर उससे मोहब्बत हो गयी है। जैसे उसका वड़ा-पाव खाये बिना वह रह नहीं सकता वैसे अब उसे पाए बिना भी वह रह नहीं सकता। पीड़िता उसके झांसे में आ गयी। इसके बाद वही हुआ जो हर प्रेम कहानी में होता है। डोम्बिवली के विजय सागर, शील फाटा के लगभग सभी लॉज और भिवंडी के कॉस्मो लॉज में ले जाकर नागेंद्र चौधरी उसके साथ बलात्कार करने लगा। एक दिन वह पीड़िता को अपने अलीबाग के फार्महाउस पर ले गया और शादी कर ली। उसे मंगलसूत्र पहना दिया। पीड़िता का वड़ा-पाव का धंधा भी बंद करवा दिया।
इसी दौरान नागेंद्र चौधरी ने नयी थार गाड़ी खरीदी। उसे पीड़िता को चलाने को दिया। पीड़िता ने थार गाड़ी ठोंक दी। इस पर नागेंद्र चौधरी के घर में विवाद हो गया। तभी पीड़िता को मालूम पड़ा कि नागेंद्र चौधरी शादीशुदा है। उसे एक बेटा और दो बेटियां हैं। इस घटना के बाद से नागेंद्र चौधरी ने पीड़िता का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। परेशान पीड़िता नागेंद्र चौधरी के घर पहुँच गयी। पीड़िता ने नागेंद्र चौधरी की पत्नी उषा चौधरी को बताया कि वह नागेंद्र चौधरी की पत्नी है। नागेंद्र चौधरी ने उससे शादी की है। उषा चौधरी ने इसे बड़े हल्के में लिया। वह यह नहीं बोली कि- ‘मेरा पति सिर्फ मेरा है।’ वह बोली- मेरा पति किशन-कन्हैया है। उषा चौधरी ने पीड़िता को गाली-गलौज और धमकी देकर भगा दिया।
पीड़िता हार नहीं मानी। नागेंद्र चौधरी के स्टाफ, फ्रेंड्स सर्कल, रिश्तेदार (अशोक कन्नौजिया, श्रीकांत कन्नौजिया) वगैरह से उसे इन्फॉर्मेशन मिली कि नागेंद्र चौधरी ने कई मुस्लिम महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाया, बलात्कार किया और फिर छोड़ दिया। हाल ही में एक मुस्लिम महिला मुम्ब्रा पुलिस स्टेशन में नागेंद्र चौधरी के खिलाफ बलात्कार की FIR करने गयी थी। तब नागेंद्र चौधरी ने पांच लाख रुपये देकर उसे पटा लिया। लगभग सभी महिलाओं को नागेंद्र चौधरी ने रुपये देकर सेटल कर लिया। पीड़िता ने ABI (abinewz.com) से कहा कि नागेंद्र चौधरी ने उसे भी पांच लाख रुपये का ऑफर दिया है। लेकिन वह रुपये नहीं लेगी। उसकी पत्नी बनकर रहेगी। उसकी बीवी उषा चौधरी कहती है कि उसका पति किशन-कन्हैया है तो किशन-कन्हैया (भगवान श्रीकृष्ण) की 16,108 पत्नियां थीं। उसी तरह वह भी दूसरी बनकर रह लेगी।
पीड़िता अभी भी नागेंद्र चौधरी का पहनाया हुआ मंगलसूत्र पहनती है। नागेंद्र चौधरी कहता है- उसकी भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं से जान-पहचान है। उसका भाई दिनेश चौधरी विधायक रह चुका है। पीड़िता उसका कुछ भी बिगाड़ नहीं सकती। FIR और पुलिस से उसको डर नहीं लगता।
