नवी मुंबई के इंफ्राटेक लैंड्स का मालिक किसन राठौड़ ठगी के आरोप में गिरफ्तार

किसन राठौड़

नवी मुंबई की बेलापुर सीबीडी पुलिस ने इंफ्राटेक लैंड्स के मालिक किसन राठौड़ और अन्य 8 के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज की है। किसन राठौड़ पर कम कीमत में प्लॉट बिक्री का विज्ञापन दिखाकर 15 लोगों से 80 लाख रुपये ठगने का आरोप है। पुलिस ने किसन राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया है।

नवी मुंबई की नेरुल की रहनेवाली एक महिला की शिकायत पर सीबीडी पुलिस ने 5 मई 2025 को किसन राठौड़, अनिल जाधव, संजना राठौड़, कैलाश डिंडे, संतोष ढाकने, कोमल भिसे, कालचक्र, प्रतीक बर्डे, अर्जुन जाधव के खिलाफ BNS की धारा- 316(2), 318(4) और 3(5) के तहत FIR (नंबर-134/2015) दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला मुंबई के KEM अस्पताल में काम करती है। उससे किसन राठौड़ ने 29, 65, 000 रुपये की ठगी की है। किसन राठौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।

FIR के अनुसार किसन राठौड़ की इंफ्राटेक लैंड्स नाम से एक विज्ञापन कंपनी है। उसका कार्यालय पुजीत प्लाजा, सेक्टर-11, बेलापुर, नवी मुंबई में है। महिला ने वर्ष 2023 में टीवी पर इंफ्राटेक लैंड्स का विज्ञापन देखा। विज्ञापन था- सपनों का घर। सिर्फ 2 लाख रुपये गुंठा में प्लॉट। महिला अपने पति के साथ किसन राठौड़ के कार्यालय में गयी। उसका एक कर्मचारी उन्हें चिर्ले जंक्शन के पास विंधने गांव ले गया। उन्होंने दूर से उन्हें एक बहुत बड़ा प्लॉट दिखाया। दूर से दिखाने का कारण बारिश और दलदल होना बताया। किसन राठौड़ ने और सारे आकर्षक वादे कर डाले। महिला ने 29 लाख 65 हजार रुपये निवेश कर दिए।

इसके बाद किसन राठौड़ ने महिला का मोबाइल ब्लॉक कर दिया। उसकी स्कीम फर्जी निकली। बताते हैं अबतक 15 लोगों ने क्राइम ब्रांच में अपना बयान दिया है कि किसन राठौड़ ने उनके साथ ठगी की है। उनकी राशि अबतक 80 लाख रुपये हुई है।

Leave a Comment