मदरसे में मौलवी ने छात्र के मुंह में डाल दी जलती तीली, बच्चे की आवाज हुई बंद

मौलवी परवेज आलम

बिहार के कटिहार में मदरसे में पढ़ने नहीं आने से नाराज मौलवी ने एक बच्‍चे के साथ कुछ ऐसा किया कि उसकी आवाज ही बंद हो गई। अब बच्‍चे का अस्‍पताल में इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कटिहार के एक मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी ने जलती हुई माचिस की तीली एक बच्‍चे के मुंह में डालकर उसे सजा दी। बच्‍चे का गुनाह सिर्फ इतना था कि वह मदरसे में पढ़ने के लिए नहीं पहुंचा था। इस घटना के बाद से बच्‍चे की आवाज बंद है और उसका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

यह मामला हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित मदरसा रहमत ई आलम धोकरदा के छात्र से जुड़े इस मामले में बच्चे के परिजनों का आरोप है कि मौलवी ने बच्चे के साथ बुरी तरह से मारपीट करने के साथ उसके मुंह में जलती माचिस की तील डाल दी। परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चा को इस हालत में पहुंचाने वाला हेड मौलवी परवेज आलम है। हालांकि हेड मौलवी ने इन आरोपों को नकार दिया है। परवेज आलम ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। वहीं बच्चा इशारों में बता रहा है कि उसके साथ क्‍या हुआ था।

परिजनों ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद हम तीन लोग मदरसे में पहुंचे। इस दौरान मौलवी ने आधे घंटे तक कमरे में बंद करके रखा और हमारे साथ भी मारपीट की। साथ ही परिजनों ने मदरसे के सेक्रेटरी और उसके भाई पर भी मारपीट का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि हमारे साथ मारपीट के बाद आरोपी मौलवी बच्‍चे को अपने साथ लेकर गया और करीब चार घंटे बाद उन्‍हें अपना बच्‍चा मिला।

Leave a Comment