मुंबई में मां के ब्वॉयफ्रेंड ने ढाई साल की बेटी से किया रेप, बच्ची की मौत

 

मुंबई के मालवणी से पुलिस ने एक 30 वर्षीय महिला और उसके 19 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार किया है। महिला के सामने उसके प्रेमी ने उसकी ढाई साल की बेटी का रेप किया और उसके बाद बच्ची की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार बच्ची को देर रात इलाज के लिए मालवणी के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां आरोपी मां ने अस्पताल के कर्मचारियों को गुमराह किया और डॉक्टर से कहा कि बच्ची को मिर्गी की बीमारी है, जिसके बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के दौरान बच्ची को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बच्ची के गुप्तांगों पर चोट के निशान पाए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस की टीम जांच के लिए अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने बताया कि नाबालिग लड़की की मौत “दम घुटने के कारण सदमा” की वजह से हुई और लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि ये हैवानियत बच्‍ची की मां की सहमति से ही हो रही थी। इस घटना के बारे में अधिक जांच के बाद पुलिस ने मृत लड़की की मां और उसके प्रेमी को पॉस्को एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ढाई साल की बच्ची के साथ उसकी मां के सामने रेप किया। बच्ची दर्द से चिल्ला रही थी और बाद में उसकी मौत हो गई। मेडिकल जांच के आधार पर मालवणी पुलिस ने धारा 70,64,65 (2), 66,103,238,3 (5) भारतीय न्याय संहिता के साथ-साथ POCSO अधिनियम की धारा 6,10.21 के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला और 19 वर्षीय आरोपी लड़के के बीच संबंध थे। महिला का 3 साल पहले तलाक हो गया था। जब वह प्रेग्नेंट थी, तब उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। उसने एक लड़की को जन्म दिया और तब से आरोपी महिला अपनी मां के घर रह रही थी।

Leave a Comment