ठाणे जिले के कल्याण में मंगलवार अपराह्न श्री सप्तश्रृंगी नामक एक चार मंजिली इमारत की ऊपरी मंजिल का छज्जा निचली मंजिल पर गिर जाने से चार महिलाओं और दो वर्षीय एक बच्ची सहित छः व्यक्तियों की मौत हो गई तथा छः अन्य घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार कल्याण (पूर्व) के मंगल राघो नगर स्थित श्री सप्तश्रृंगी इमारत की चौथी मंजिल पर फ्लोरिंग का काम चल रहा था। मरम्मत कार्य के दौरान चौथी मंजिल की स्लैब गिर गई, जिससे नीचे की सभी मंजिलों की स्लैब भी उसके साथ ढह गई। मलबा निचली मंजिलों पर गिरा। घटना अपराह्न करीब 2:15 बजे हुई। इस इमारत में कुल 52 परिवार रहते थे।
मृतकों की पहचान नमस्वी श्रीकांत शेलार (2), प्रमिला कालचरण साहू (56), सुनीता नीलांचल साहू (38), सुशीला नारायण गुजर (78), व्यंकट भीमा चव्हाण (42) और सुजाता मनोज वाडी (38) के रूप में हुई है। इस हादसे में छः व्यक्ति घायल भी हुए हैं, जिनमें चार साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 5 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। घायलों के नाम विनायक पाडी, श्राविल शेलार, अरुणा गिरनारायण, यश क्षीरसागर, निखिल खरात और श्रद्धा साहू हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है और उनके परिजनों को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।

Top https://shorturl.fm/YvSxU
Cool partnership https://shorturl.fm/a0B2m
Awesome https://shorturl.fm/oYjg5