मामी भांजे के साथ फरार, उम्र 42 वर्ष और छः बच्चों की मां है मामी

 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी हसीन अहमद की 42 वर्षीय पत्नी शहजादी कथित रूप से अपने ही भांजे के साथ फरार हो गई। आरोप है कि महिला अपने साथ 80 हजार रुपये नकद और पुस्तैनी जेवर भी लेकर गई है।

पीड़ित पति हसीन अपने छह मासूम बच्चों के साथ इंसाफ की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा। उसने बताया कि बीते 4 मई को उसका भांजा छोटू उर्फ दिलशाद उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। हसीन का दावा है कि दिलशाद पहले से शादीशुदा है और उसने अपनी पहली पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया था।

हसीन का कहना है कि भांजे दिलशाद की नीयत शुरू से ही ठीक नहीं थी। अब वह परिवार को धमकियां भी दे रहा है। दोनों इस वक्त कानपुर के बिठूर इलाके में रह रहे हैं।

हसीन की शिकायत पर एसपी दीपक भूकर ने सीओ सिटी सोनम सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

7 Thoughts to “मामी भांजे के साथ फरार, उम्र 42 वर्ष और छः बच्चों की मां है मामी”

Leave a Comment