मध्य प्रदेश सरकार सर्पदंश से मौत पर पीड़ित परिवार को चार लाख मुआवजा देती है। इसी स्कीम का फायदा उठाकर सिवनी जिले केवलारी निवासी रमेश को सांप काटने से 30 बार मरा दिखाकर मुआवजा लिया गया। इसी तरह राजकुमार की 19 बार सांप काटने से मौत हुई और हर बार उसे मुआवजा भी दिया गया। ऐसे 47 लोग सांप काटने से कई बार मरे परन्तु मुआवजा लेकर ज़िंदा हो गए।
47 लोगों को मारकर मुआवजा लेने की राशि राशि 11 करोड़ 26 लाख रुपये बताई जा रही है। बलपुर के वित्त विभाग के संयुक्त संचालक की टीम के द्वारा जब सिवनी जिले में सांप के काटने से मिलने वाली आर्थिक सहायता के प्रकरणों की जांच की गई तो ये खुलासे हुए।
जांच रिपोर्ट के मुताबिक द्वारका बाई नाम की एक महिला को सांप ने 29 बार काटा और हर बार उसकी मौत हुई। इस तरह एक ही महिला के मौत के 29 प्रकरण बनाकर सरकारी खजाने से करोड़ों की रकम निकाली गई। बताया जा रहा है कि यह घोटाला वर्ष 2019 से शुरू हुआ और 2022 तक जारी रहा। जांच में सामने आया है कि मृत व्यक्तियों के नाम पर बिना मृत्यु प्रमाण पत्र, पुलिस वेरिफिकेशन और पीएम रिपोर्ट के भी बिल पास किए जाते रहे।
एक ही व्यक्ति को बार-बार मरा हुआ दिखाकर फर्जी बिल पास होते रहे, और तीन स्तरों पर होने वाले बिल वेरीफिकेशन के बावजूद किसी को संदेह तक नहीं हुआ। अब इस पूरे मामल की जांच सिवनी कलेक्टर को दी गई है।

Good partner program https://shorturl.fm/N6nl1
Super https://shorturl.fm/6539m
https://shorturl.fm/FIJkD
https://shorturl.fm/9fnIC