लव जिहाद : पीड़िता उत्तर प्रदेश के थाना न्यू आगरा स्थित एक कोचिंग में पढ़ती थी। इंद्रपुरी न्यू आगरा का रहने वाला शारिक अब्बास पुत्र अजादर हुसैन भी कोचिंग में पढ़ने आया। उसने अपना नाम दीपक राय बताया था। शारिक ने युवती से नजदीकियां बनाईं। प्रेम जाल में फंसाया। उसके घर जाकर शारीरिक संबंध बना लिए। अब थाना न्यू आगरा पुलिस ने शारिक के खिलाफ FIR दर्ज किया है।
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक मुस्लिम युवक नाम बदल कर हिंदू युवती की अस्मत लूटता रहा। सच्चाई जानने के बाद जब उसने शिकायत की तो पैसे और पॉवर के बल पर उसे दबाता रहा। शहर छोड़ने के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। धर्म परिवर्तन की धमकी देकर जबरन उसके साथ निकाह करना चाहता है। पिछले 14 साल से युवती शातिर के आतंक के जाल में फंसी है। अश्लील वीडियो बनाकर वह उसे लगातार धमका रहा है।
पीड़िता जब 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। शाकिर 2 साल तक वह दीपक बना रहा और उसके साथ मंदिर में पूजा पाठ करने भी जाता था। जब उसे आरोपी की सच्चाई पता चली तो वह उससे अलग हो गई। मगर शातिर ने उसे लगातार धमकाता रहा। युवती ने पुलिस को बताया कि शारिक की धमकियां से तंग आकर साल 2015 में दिल्ली पढ़ने चली गई। वहां भी वह आ धमका। उसके साथ जबरन संबंध बनाए। जिसका वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। उसके निकाह करने के लिए धर्म परिवर्तन की धमकी दे रहा है। जब उसने इसका विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
युवती ने बताया कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारिक उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था। उसके प्राइवेट पार्ट में बीयर डाल देता था। इसके बाद उसे नोंचता था। उसके शरीर पर कई निशान बना दिए हैं। जब वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट करता था। इस काम में उसके परिवार के लोग भी शामिल हैं। जो उसे डरा धमकाकर धर्म परिवर्तन करने और कलमा पढऩे के लिए प्रताड़ित करते थे।
पीड़िता ने थाना न्यू आगरा में शारिक उसके माता-पिता, बुआ नगीना, चाचा कल्लू और फूफा नाजिम के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। शारिक का पिता अपने आप को शिया समुदाय की मस्जिद का मुतवल्ली बताता है। आरोपी का परिवार कई मामलों में पूर्व में भी विवादित रहा है। थाना पुलिस का कहना है कि इस केस में मुख्य अभियुक्त शारिक है। उसके परिवारवालों पर डराने-धमकाने और मारपीट के आरोप हैं। पुलिस शारिक को अरेस्ट करने के लिए दबिश दे रही है।

https://shorturl.fm/a0B2m
https://shorturl.fm/N6nl1
https://shorturl.fm/a0B2m
https://shorturl.fm/bODKa
https://shorturl.fm/TbTre