बेटे की शिकायत पर रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर पर भ्रष्टाचार से कमाई करने की FIR दर्ज

 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। महत्वपूर्ण है कि शिकायत इंस्पेक्टर के बेटे ने की थी। इंस्पेक्टर ने अपने कार्यकाल में आय से करीब 1.05 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च किए हैं।

जौनपुर के मुगरा बादशाहपुर बुढन्सापुर (कठार) निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान में लखनऊ के विनीत खंड में रहते हैं। वह 2016 में इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2023 में उनके बेटे ने उनकी शिकायत की थी। शासन के आदेश पर 25 फरवरी 2023 को कानपुर विजिलेंस यूनिट को रिटायर इंस्पेक्टर की संपत्तियों की जांच मिली। इसमें पता चला कि जितेंद्र ने नौकरी से एक करोड़, 68 लाख, 47 हजार, 924 रुपये की आय हुई थी, जबकि खर्च दो करोड़, 74 लाख, 14 हजार, 817 रुपये किए। उन्होंने आय से एक करोड़, पांच लाख, 66 हजार, 893 रुपये अधिक खर्च किए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुत्तूराम के अनुसार जब सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर से जवाब मांगा तो वह संतोषजनक जबाव नहीं दे सके, जिसकी रिपोर्ट बनाकर उन्होंने शासन में भेज दी थी। वहां से आदेश मिलने के बाद विजिलेंस थाने में रिटायर्ड इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

शासन के आदेश पर कानपुर सेक्टर के इंस्पेक्टर जुबैर अहमद ने कानपुर सेक्टर विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रिटायर्ड इंस्पेक्टर की दो शादी हुई थी। पहली पत्नी से उन्हें एक बेटा व बेटी है जबकि दूसरी पत्नी से दो बेटे हैं।

8 Thoughts to “बेटे की शिकायत पर रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर पर भ्रष्टाचार से कमाई करने की FIR दर्ज”

Leave a Comment