गाजियाबाद में वांटेड आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पब्लिक की फायरिंग में सिपाही की मौत

सौरभ देशवाल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को भीड़ के हमले में सिपाही सौरभ देशवाल की जान चली गई। नोएडा पुलिस की एक टीम वांटेड आरोपी कादिर उर्फ मंटा को पकड़ने गई थी। हमले में 2-3 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।

यह घटना गाजियाबाद के मसूरी इलाके में हुई। नोएडा फेज-2 थाने की पुलिस टीम कादिर खुर्शीद उर्फ मंटा को पकड़ने गई थी। जैसे ही पुलिस ने मसूरी इलाके में रेड करना शुरू किया, भीड़ ने उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि भीड़ ने फायरिंग भी की। इस फायरिंग में सिपाही सौरभ देशवाल के सिर में गोली लग गई। सौरभ देशवाल को घायल अवस्था में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भीड़ के हमले में 2-3 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट के मामले में वांछित चल रहा बदमाश कादिर उर्फ मंटा गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में छिपा है। पुलिस ने कादिर उर्फ़ मंटा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

सौरभ कुमार देशवाल उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले थे।

5 Thoughts to “गाजियाबाद में वांटेड आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पब्लिक की फायरिंग में सिपाही की मौत”

Leave a Comment