2 रन पर पूरी टीम ऑल आउट, 8 खिलाड़ी 0 पर आउट, एक खिलाड़ी ने एक रन बनाया और एक वाइड रन मिला !!

 

इंग्लैंड के मिडलसेक्स काउंटी लीग में एक लोअर-डिवीजन क्रिकेट टीम 4th XI टीम 427 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5.4 ओवर में महज 2 रन पर ऑल आउट हो गई। उसे 427 रनों का पीछा करना था।

यह मुकाबला रिचमंड CC 4th XI और नॉर्थ लंदन CC 3rd XI टीम के बीच खेला गया। रिचमंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए भारी पड़ गया। नॉर्थ लंदन CC के ओपनर डैन सिमंस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 140 रन जड़ दिए। टीम को अतिरिक्त रन के रूप में भी 92 रन मिले, जिसमें 63 वाइड गेंदें शामिल थी। इस तरह नॉर्थ लंदन की टीम 426 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

427 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिचमंड की टीम शुरुआत से ही बिखर गई। 8 बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके। टीम का एकमात्र रन नंबर 4 बल्लेबाज ने बनाया, जबकि एक रन वाइड से मिला। गेंदबाजी में स्पॉटन ने 3 विकेट सिर्फ 2 रन देकर चटकाए, वहीं उनके साथी मैट रोसन ने 5 विकेट बिना कोई रन दिए झटके। इस मैच में एक मजेदार रनआउट भी देखने को मिला।

विपक्षी टीम को महज 2 रन पर समेटने वाले स्पॉटन ने कहा कि हम तो उन्हें 0 पर ही समेट सकते थे, अगर एक वाइड और एक कैच ड्रॉप नहीं हुआ होता।

4 Thoughts to “2 रन पर पूरी टीम ऑल आउट, 8 खिलाड़ी 0 पर आउट, एक खिलाड़ी ने एक रन बनाया और एक वाइड रन मिला !!”

Leave a Comment