मिस इंग्लैंड 2025 मिला मैगी
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में इस साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन से बीच में ही बाहर हो चुकीं मिस इंग्लैंड 2025 की विजेता मिला मैगी ने आयोजन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मिला मैगी ने एक ब्रिटिश अख़बार से बातचीत में कहा, “उन्होंने (आयोजकों ने) मुझे ऐसा महसूस कराया जैसे मैं एक वेश्या हूं।” मिला मैगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 7 मई को हैदराबाद आई थीं और 16 मई को वापस लौट गईं।
ब्रिटेन के टैबलॉयड अख़बार ‘द सन’ को दिए इंटरव्यू में मिला मैगी ने कहा है, “मैं वहां एक बदलाव की मिसाल बनने गई थी, लेकिन वहां जाकर मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मुझे एक खिलौने की तरह बिठा दिया गया हो। वहां बने रहना मेरी नैतिकता के ख़िलाफ़ था। आयोजकों की नज़र में हम वहां सिर्फ मनोरंजन का साधन थे। उन्होंने मुझे ऐसा महसूस कराया जैसे मैं एक वेश्या हूं। अमीर पुरुष स्पॉन्सर्स के सामने हमें घुमाया गया। इसके बाद मैंने तय किया कि अब मुझे कोई फ़ैसला लेना होगा।”
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता और व्यवस्थाओं पर लगाए गए इन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। सरकार की ओर से आईपीएस शिखा गोयल, आईपीएस रमा राजेश्वरी और साइबराबाद की डीसीपी साईश्री के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन में कोई अनुचित व्यवहार या असुविधा हुई थी या नहीं, और मिला मैगी के आरोपों में कितनी सच्चाई है। इसके लिए प्रतियोगिता में शामिल अन्य प्रतिभागियों से भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।

https://shorturl.fm/TbTre
https://shorturl.fm/oYjg5
https://shorturl.fm/N6nl1
https://shorturl.fm/A5ni8
https://shorturl.fm/6539m
https://shorturl.fm/YvSxU
https://shorturl.fm/FIJkD