पंजाब पुलिस की कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। अमनदीप कौर इंस्टाक्वीन के नाम से जानी जाती है। उसे पहले ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। अब करोड़ों की अवैध सम्पति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे पुलिस सेवा से बर्खाश्त भी कर दिया गया है।
विजिलेंस टीम ने अमनदीप कौर की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। फ्रीज की गई संपत्ति में अमनदीर कौर की विराट ग्रीन सोसाइटी, बठिंडा में आलीशान कोठी है। इसकी कीमत 99 लाख रुपये आंकी गई है। यहीं पर बठिंडा की एक और पॉश सोसाइटी ड्रीम होम में 120.83 गज का प्लॉट है जिसकी अनुमानित कीमत ₹18.12 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि ये सरकारी रेट है, हकीकत में इसकी क़ीमत 32 लाख रुपए है। इसके अलावा अमनदीप कौर की एक SUV थार PB 05 AQ 7720 जिसकी कीमत 14 लाख रुपये है उसे भी पुलिस ने जब्त की हुई है।
अमनदीप कौर की 1 लाख 70 हज़ार रुपए क़ीमत की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल, 45000 की क़ीमत वाला iPhone 13 Pro Max, IPhone SE जिसकी क़ीमत 9000 रू और vivo फ़ोन की क़ीमत 2000 को भी पुलिस से जब्त किया है। साथ ही 1 लाख रुपये की क़ीमत वाली रोलेक्स घड़ी भी पुलिस से सीज की है।
पुलिस ने बताया कि उसके नाम पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में ₹1,01,588.53 की नकद राशि भी जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल अमनदीप कौर की कुल फ्रीज की गई संपत्ति का मूल्य ₹1,35,39,588.53 है। बता दें कि यह सभी सरकारी आंकड़े हैं, बाजार में इनकी कीमत अधिक बताई जा रही है।
अमनदीप कौर को पंजाब पुलिस ने इसी साल 2 अप्रैल को बठिंडा में 17 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ़्तार किया था, इसके बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। अमनदीप पर यह भी आरोप लगे थे कि वह वर्दी के आड़ में ड्रग्स और नशे का कारोबार भी करती थी।

https://shorturl.fm/A5ni8
https://shorturl.fm/XIZGD
https://shorturl.fm/YvSxU
https://shorturl.fm/YvSxU
https://shorturl.fm/6539m
https://shorturl.fm/YvSxU