मधुमक्खियों के हमले में 54 वन दरोगा घायल, 4 गंभीर, ग्रामीणों ने आग जलाकर जान बचाई

 

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में 54 सदस्यीय वन दारोगाओं की टीम पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे 16 वन दारोगा घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है।

घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुरा झरी नगरी नर्सरी के पास की है। वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने मीडिया को बताया कि कानपुर रेंजर राजेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में 54 ट्रेनी दरोगा की टीम मिर्जापुर पहुंची है। घटना के समय सभी ट्रेनी दरोगा मड़िहान में राजापुरा गांव के पास झरीनगर पौधशाला का निरीक्षण करके लौट रहे थे। तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा। सभी को किसी तरह कंबल और आग के सहारे बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए चार को बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों के नाम सुजीत सिंह, सुशील कुमार, राम सिंह यादव, नौदीप, विवेक, राजेंद्र, आशीष, विवेक कुमार, नवदीप सिंह, संदीप सिंह, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार और अमित कुमार हैं। आशंका है कि जिस समय ट्रेनी दरोगा पौधशाला के पास खड़े थे। उसी समय किसी चिड़िया ने मधुमक्खी के छत्ते पर चोंच मार दी, जिसके चलते मधुमक्खियों ने काटना शुरू किया।

ललितपुर में मधुमक्खियों ने IAS समेत 5 पर किया था हमला

ललितपुर में 25 मई को विशेष सचिव अधिकारियों के साथ देवगढ़ एवं आस-पास के क्षेत्र में निरीक्षण करने गए थे। नोडल अधिकारी निरीक्षण के लिए कुछ ही दूर निकले थे कि मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें मुख्य विकास अधिकारी (IAS) कमलाकांत पांडेय और अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही 3 कर्मचारी सामान्य रूप से घायल हुए थे। घटना में सीडीओ कमलाकांत पांडेय भागते समय गिर पड़े। जिसके बाद वह बेहोश हो गए। उन्होंने खोजने के लिए फोन लगाया गया। लेकिन उनका मोबाइल नहीं उठा। वह करीब एक घंटे तक पड़े रहे। ग्रामीणों ने उन्हें खोजा और किसी तरह से करीब एक किलोमीटर दूर तक लेकर आए।

ADM नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव की हालत गंभीर बनी है। डॉक्टरों ने उनके चेहरे से 500 डंक निकाले हैं। कान से 4 मधुमक्खियां भी निकली हैं। एडीएम का झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

2 Thoughts to “मधुमक्खियों के हमले में 54 वन दरोगा घायल, 4 गंभीर, ग्रामीणों ने आग जलाकर जान बचाई”

Leave a Comment