मथुरा में मिला ‘Made In Pakistan’ पंखा, भगवा वस्त्र धारी फरार

 

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक साधु पंखा ठीक कराने गया। दुकानदार ने देखा कि पंखा पुराने जमाने का है और उस पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा है। दुकानदार ने पुलिस को सूचित किया। अब पुलिस साधु की तलाश कर रही है। एसपी (देहात) सुरेश चंद्र रावत ने कहा है कि जांच जारी है और सच्चाई सामने लाई जाएगी।

घटना एक सप्ताह पूर्व हुई। मथुरा के राधाकुंड (गोवर्धन) इलाके में शुभम इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर एक साधु छत का पंखा दुरुस्त कराने गया। दुकान मालिक शुभम ने देखा कि पंखे पर जनरल फैन कंपनी और मेड इन पाकिस्तान (“Made in Pakistan”) लिखा है। पाकिस्तान लिखा देख शुभम चौंक गया और अपने मोबाइल से पंखे का फोटो ले लिया। फोटो लेने पर भगवा वस्त्रधारी ने आपत्ति जताई और फोटो लेने से मना करने लगा। इसको लेकर दोनों में वाद-विवाद हो गया। बाद में भगवा वस्त्रधारी व्यक्ति बिना सही कराए पंखा लेकर चला गया। शुभम ने पंखे की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। धीरे-धीरे पाकिस्तानी पंखा चर्चाओं में आ गया तो प्रशासन व पुलिस अलर्ट हो गए।

लोगों का मानना है कि इलाके में बहुत से बांग्लादेशी साधु के वेश में रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने बताया मामले की जांच की जा रही है। फोटो में पंखा काफी पुराना नजर आ रहा है। राधाकुंड में पश्चिम बंगाल और मणिपुर के तमाम लोग भक्ति करते हैं। इनका भी सत्यापन कराया जाएगा।

6 Thoughts to “मथुरा में मिला ‘Made In Pakistan’ पंखा, भगवा वस्त्र धारी फरार”

Leave a Comment