उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब 5 जून को राम मंदिर परिसर के प्रथम तल पर स्थित राम दरबार समेत सात अन्य मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह अनुष्ठान गंगा दशहरा के पावन अवसर पर होगा, जब अयोध्या की पवित्र भूमि एक बार फिर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठेगी।
राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार 5 जून को सुबह 11:25 से 11:40 के बीच सिर्फ 15 मिनट का बेहद शुभ ‘अभिजीत मुहूर्त’ तय किया गया है। इसी दौरान राम दरबार और अन्य सात मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इससे पहले पूरे आयोजन को विधिवत तरीके से संपन्न कराने के लिए 3 और 4 जून को विशेष वैदिक अनुष्ठान होंगे।
रामलला के दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर यानी 5 जून को आयोजित किया जा रहा है। आपको बता दें कि 5 जून को ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। माना जाता है इस तिथि पर ही देवी गंगा धरा पर अवतरित हुई थीं और द्वापर युग का प्रारंभ हुआ था। यह पहली बार नहीं है जब तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मुहूर्त का इतना ध्यान रख रहा है। पिछले साल 22 जनवरी 2024 को भूतल में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल द्वादशी यानी भगवान विष्णु के कूर्मावतार के दिन की गई थी।
राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि 3 से 5 जून के बीच प्रस्तावित है, लेकिन 2 जून से प्राण प्रतिष्ठा प्रायश्चित कर्म एवं जल यात्रा के साथ शुरू कर दी जाएगी। फिर 3 जून को पंचांग पूजन से अनुष्ठान विधि-विधान के साथ आरंभ होगा। इस दिन मंडप पूजन, देवताओं का पूजन, ग्रह यज्ञ, अग्नि स्थापन, हवन, प्रतिमाओं का जलाधिवास शुरू होगा। 4 जून से देवातओं का आवाहन पूजन, प्रतिमाओं का अन्नाधिवास, हवन, देवस्नान, प्रसाद स्थानापन्न, ग्राम प्रदक्षिणा और सायं प्रतिमाओं का शैयाधिवास किया जाएगा। 5 जून को अभिजित मुहूर्त यानी पूर्वाह्न 11:25 बजे से 11:40 बजे के बीच मुख्य पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान किया जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 120 आचार्य शामिल होंगे।
जहां राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को की जाएगी वहीं, आचार्यों के अनुसार शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा में शिववास का योग महत्वपूर्ण होता है इसलिए शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 31 मई, 2025 को होगी।
राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा शेड्यूल
31 मई 2025 – शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा.
02 जून 2025 – कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुभारंभ.
03 जून 2025 – यज्ञ मंडप की पूजा.
04 जून 2025 – पालकी यात्रा निकाली जाएगी.
05 जून 2025 – राम मंदिर के प्रथम तल पर रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा।

https://shorturl.fm/N6nl1
https://shorturl.fm/6539m