कराची के जिन्ना एयरपोर्ट के वॉशरूम में पानी नहीं, लोग वजू नहीं कर पा रहे ; एक्ट्रेस हिना ख्वाजा ब्यात का ‘दर्द’

 

शायद यह 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने का परिणाम है। पाकिस्तान की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हिना ख्वाजा ब्यात ने पाकिस्तान की आलोचना की है। हिना ख्वाजा ब्यात को कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पानी न होने से काफी परेशानी हुई। उन्होंने पाकिस्तानी अधिकारियों को आड़े हाथों लिया है।

हिना ख्वाजा ब्यात ने गुरुवार को एयरपोर्ट से पोस्ट किए गए एक वीडियो में कराची के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पानी की कमी पर कहा कि जब राष्ट्रीय गर्व के दिन भी कराची एयरपोर्ट जैसे अहम स्थानों पर वॉशरूम्स में पानी तक नहीं मिल रहा तो फिर पाकिस्तान में फख़्र का दावा किस बात का किया जा रहा है?

हिना ख्वाजा ब्यात ने अपने सोशल मीडया अकॉउंट X पर लिखा कि ‘आज यौम-ए-तकबीर है, मैं यहां कराची के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ी हूं और आज के दिन जबकि हमें पाकिस्तान की अचीवमेंट्स को सेलिब्रेट करना चाहिए, मैं ये देख रही हूं कि किसी भी वॉशरूम में पानी नहीं है। लोग वजू करना चाह रहे हैं, नमाज पढ़ना चाह रहे हैं, बच्चों को लेकर वॉशरूम जाना चाह रहे हैं, लेकिन पानी नहीं है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाथरूम तक में पानी मुहैया नहीं हो रहा है, अफसोस का मौका है आज।’

अभिनेत्री हिना ख्वाजा ब्यात का ये वीडियो ऐसे वक्त में आया है जब भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। लोगों का कहना है कि शायद ये उसी का परिणाम है।

4 Thoughts to “कराची के जिन्ना एयरपोर्ट के वॉशरूम में पानी नहीं, लोग वजू नहीं कर पा रहे ; एक्ट्रेस हिना ख्वाजा ब्यात का ‘दर्द’”

Leave a Comment