मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता चुआंगसरी की ख्वाहिश है अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन की

ओपल सुचाता चुआंगसरी

मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतने वाली थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने भारत के कई मंदिरों के दर्शन करने की इच्छा जाहिर की है। उनकी इस सूची में अयोध्या का राम मंदिर प्रमुख स्थान पर है।

बता दें भारत और थाईलैंड के बीच कल्चरल और कमर्शियल रिश्ता काफी पुराना है। थाईलैंड में भारत के फेमस ग्रंथ ‘रामायण’ को ‘रामकियेन’ कहा जाता है। ये कहानी थाईलैंड की किताबों, कला और राजा-महाराजाओं की परंपराओं पर गहरा असर डालती है। ‘रामकियेन’ में हनुमान जी को खास जगह दी गई है। उनके चंचल व्यवहार को पेंटेड किया गया है।

मिस वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन हैदराबाद के तेलंगाना में किया गया था। उन्होंने कहा, ‘मुझे तेलंगाना की महिलाओं से काफी इंस्पिरेशन मिली।

मिस वर्ल्ड 2025 में दुनियाभर से करीब 108 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था। भारत की ओर से मॉडल नंदिनी गुप्ता ने इसमें हिस्सा लिया। हालांकि, वे मिस वर्ल्ड 2025 के खिताब की दौड़ में टॉप-20 तक ही जगह बना सकीं। चेक रिपब्लिक की मौजूदा मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपना ताज नई मिस वर्ल्ड चुआंगसरी को सौंपा। यह थाईलैंड की पहली बड़ी ब्यूटी पेजेंट जीत है।

सुचाता ने भारत के कई मंदिरों को घूमने की ख्वाहिश जाहिर की है। उन्होंने बताया कि वो अयोध्या के भव्य राम मंदिर के दर्शन करने के लिए भी जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा- ‘मैं भारत के बहुत से मंदिरों को देखना चाहती हूं। मुझे ये जगहें बहुत सुंदर और खास लगती हैं। जैसे मैंने कहा, भारत और थाईलैंड के कल्चर और ट्रडिशन एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं। इसलिए इन जगहों को देखना और जानना बहुत अच्छा और खास एक्सपीरियंस होगा।’

One Thought to “मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता चुआंगसरी की ख्वाहिश है अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन की”

Leave a Comment