उत्तर प्रदेश के बरेली में मदरसा संचालक जुबेर को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जुबेर ने जुम्मे के दिन (छुट्टी को) शिक्षिका को स्कूल में बुलाया और तब तक बलात्कार किया जब तक वह बेहोश नहीं हो गयी।
22 वर्षीया शिक्षिका जुम्मे पर अवकाश होने की वजह से घर पर थी। जुबेर ने उसे फोन किया। उससे कहा कि कार्यालय के कुछ आवश्यक कार्य निपटाने हैं, इसलिए मदरसा आ जाए। शिक्षिका चली गयी। काफी देर बाद शिक्षिका ने फोन कर अपने भाई को मदरसे में बुलाया। उसका भाई जब मदरसे में पहुंचा तो शिक्षिका दरवाजे के पास बेहोशी हालत में मिली। जुबेर फरार था। शिक्षिका का भाई उसे पहले अस्पताल ले गया। होश आने पर शिक्षिका ने जुबेर की करतूत परिवार को बताई।
शनिवार को शिकायत करने शिक्षिका का परिवार पुलिस स्टेशन पहुंचा। जुबेर ने वहां भी प्रेशर बनाया कि कुछ ले दे ले, शिकायत न करे। बाद में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर जुबेर को गिरफ्तार कर लिया। फतेहगंज पश्चिमी थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चतुर्वेदी ने मीडिया को बताया कि जुबेर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। शिक्षिका की हालत में सुधार हो गया है, उसका मेडिकल करा लिया गया है।

https://shorturl.fm/Xect5