ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी मार्क टेलर अपनी बेटी से करवाना चाहते थे विराट कोहली की शादी

 

पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्क टेलर ने LiSTNR Sport के पॉडकास्ट पर बात करते हुए बताया कि जब विराट कोहली की शादी नहीं हुई थी तो वे अपनी बेटी की शादी कोहली से करवाना चाहते थे।

LiSTNR Sport के पॉडकास्ट पर मार्क वॉ ने इस बारे में कहा- मैंने वास्तव में उसे अपनी बेटी से मिलवाया था। जब वह 17 साल की थी और अपनी बेटी से कहा ‘तुम चाहो तो उससे शादी कर सकती हो यह उसकी शादी से पहले की बात है तब वह यह सुनकर बहुत शर्मिंदा हुई थी। लेकिन यही वह चीज थी जो मुझे विराट कोहली के बारे में पसंद थी। पिछले साल मैंने एक अलग वे कोहली को देखा मैंने एक गुस्सैल को देखा और मैंने कभी विराट कोहली को ऐसा नहीं देखा था। मैंने एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी को देखा है और मुझे उसकी यह बात पसंद है लेकिन मैंने हमेशा उसे सज्जन व्यक्ति के तौर पर देखा है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने आगे कहा – मैंने एक महीने पहले एक साक्षात्कार में कहा था उसके लिए रिटायरमेंट होने का समय आ गया है और उसने ऐसा किया क्योंकि एक बार जब आप अपने खेल को लेकर गुस्सा हो जाते हैं तो आप उससे बाहर निकलने के बारे में सोचने लग जाते हैं। मुझे लगता है कि उसे इसका एहसास हो गया था कि अब वो टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा नहीं दे पाएंगे।

हाल ही में विराट कोहली की आरसीबी ने आईपीएल का खिताब पहली बार जीतने में कामयाबी हासिल की। IPL- 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर आईपीएल का खिताब पहली बार अपने नाम कर लिया।

Leave a Comment